{"_id":"620d60be05ec15442240b4cf","slug":"dirt-exists-in-many-places-what-a-great-campaign-kurukshetra-kurukshetra-news-knl99197753","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई जगह गंदगी विद्यमान, ये कैसा महाअभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई जगह गंदगी विद्यमान, ये कैसा महाअभियान
विज्ञापन
पारस सिनेमा रोड पर लगा गंदगी का ढेर। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए शहर में नगर परिषद की ओर से शहर में महासफाई अभियान चलाया जा रहा है। गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे इस महाअभियान में अधिकारियों की ओर शहर का कोना-कोना स्वच्छ बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। वहीं शहर में अभी भी कई जगह लगे गंदगी के ढेर ी दावों की पोल खोल रहे हैं। तीन दिन से जारी इस महा अभियान की बुधवार को ग्राउंड लेवल पर स्थिति जांची गई तो सफाई व्यवस्था में कोई खास फर्क नजर नहीं आया।
झांसा रोड रोड पर अभी भी तीन जगह गंदगी के ढेर बरकरार हैं। जनता स्कूल के पास भी गंदगी फैली मिली। संत निरंकारी भवन के पास कूड़े का ढेर लगा है। पुरानी सब्जी मंडी में गंदगी का ढेर लगा है। राजेंद्र नगर कुटिया वाली सड़क, अमीन रोड, सेक्टर-13 में कांग्रेस भवन के पास भी हालात पहले जैसे ही मिले।
वहीं बीएसएनएल एक्सचेंज, जिला पुस्तकालय, सेक्टर-17 रेहड़ी मार्केट और सेक्टर-10 में ताज पार्क के समीप इस अभियान का कोई प्रभाव नजर नहीं आया। खास बात यह है कि नगर परिषद की ओर से शहर को स्वच्छ बनाने के लिए रोस्टर के अनुसार करीब 250 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। इतना ही नहीं जिला नगर आयुक्त और नगर परिषद के अधिकारी भी मौका का मुआयना कर रहे हैं। फिर हालात में कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
झांसा रोड पर दुकानदार माई राम ने बताया कि उसकी दुकान के सामने हमेशा गंदगी का ढेर लगा रहता है। कभी कभार कूड़े का उठान होता है। इसके तुरंत यहां और कूड़ा गिरा दिया जाता है। गंदगी के कारण दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया है। वहीं सफाई कर्मचारियों की ओर से सड़क से गंदगी उठाकर नाले में डाल दी जाती है, जिस कारण नाला भी अट जाता है। यहां सफाई तो हुई नहीं फिर कैसा महासफाई अभियान।
झांसा रोड वासी रवि ने बताया कि उसकी दुकान के पास से गंदगी का उठान ही नहीं होता। गंदगी में से दुर्गंध आती है। इससे दुकान पर बैठना मुश्लि होता है। गंदगी के कारण ग्राहक भी कम आते हैं। इतना ही नहीं गंदगी पर लावारिस विचरण करने के साथ डेरा जमाए बैठे रहते हैं। अगर समय-समय पर कर्मचारी सफाई करते रहें तो किसी अभियान की जरूरत न पड़े।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर रोहिला ने कहा कि महा सफाई अभियान के तहत 90 सफाई कर्मचारी सेक्टरों और 160 कर्मचारी वार्डों में लगे हैं। यह अभियान 20 फरवरी तक चलेगा। झांसा रोड से रोजाना कूड़ा उठाया जाता है, लेकिन लोग फिर से वहां कूड़ा गिरा देते हैं। महासफाई अभियान जोरों पर है। अभियान के अंत तक शहर का कोना-कोना साफ कर दिया जाएगा।

पुरानी सब्जी मंडी के पीछे लगा गंदगी। संवाद- फोटो : Kurukshetra

झांसा रोड पर खाली प्लाट में पसरी गंदगी में घूमते पशु। संवाद- फोटो : Kurukshetra

झांसा रोड पर गंदगी से अटा पड़ा नाला। संवाद- फोटो : Kurukshetra