{"_id":"99b8e16eec90c0a46a08c945333c2873","slug":"diffrence-between-hospital-ultrasound-report-and-private-lab-report-nuecsence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की और निजी लैब की रिपोर्ट अलग, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल की और निजी लैब की रिपोर्ट अलग, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएनजेपी अस्पताल में शनिवार सुबह अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को लेकर मरीज और उसके परिजनों का रेडियोलॉजिस्ट से विवाद हो गया। इसके बाद हंगामा बढ़ गया। इस पर मरीज के परिजनों के साथ अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते रहे और चिकित्सा अधीक्षक को लिखित में शिकायत दी।
चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। एलएनजेपी अस्पताल में शनिवार को सुबह एक मरीज की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट निजी लैबोरेटरी की रिपोर्ट से अलग निकली। इस पर मरीज और उसके परिजन डॉक्टर से उलझ गए। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर पर गाली देने का आरोप लगाया।
उनके द्वारा शोर माचाने पर अस्पताल में आए अन्य मरीज और उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अन्य डॉक्टरों और मरीजनों ने किसी तरह से दोनों पक्षों को शांत कराया। गांव दबखेड़ा निवासी जोरा सिंह ने एमएस को सौंपी शिकायत में आरोप लगाया कि तीन दिन पूर्व उसकी पत्नी जसपाल कौर का रेडियोलोजिस्ट अजय शेर से अल्ट्रासाउंड करवाया था।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने अगले ही दिन एक निजी लैब से भी अल्ट्रासाउंड करवाया। इन दोनों की जांच रिपार्ट अलग-अलग आई। इस बारे में बात करने के लिए वह संबधित डॉक्टर के पास पहुंचे, तो वे भड़क गए। इस पर वह मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. मुकेश कुमार से मिले और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी।
शराब के नशे में किया दुर्व्यवहार : डॉ.अजय शेर
रेडियोलोजिस्ट डॉ. अजय शेर ने बताया कि अल्ट्रासाउंड में जो रिपोर्ट आई थी, वहीं उन्होंने मरीज को दी थी। बाद में निजी लैब से करवाई गई जांच की रिपोर्ट का उससे कोई संबंध नहीं था।
मरीज और उसके पति सीधे उनके कक्ष में घुस आए और उन्हें गाली करने लगे। महिला मरीज ने भी चिल्लाना शुरू। महिला का पति उस वक्त नशे में था। उन्होंने दोनों की शिकायत चिकित्सा अधीक्षक से की ळै।
मिली हैं दोनों की शिकायतें : डॉ. मुकेश कुमार
एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि मरीज और डॉक्टर दोनों की लिखित शिकायतें उनके पास आ गई हैं। मरीज ने डॉक्टर पर गाली देने का भी आरोप लगाया है। डॉक्टर ने मरीज पर दुर्व्यवहार करने और दूसरे आरोप लगाए हैं। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।