फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Difficulties for passengers increased due to cancellation of many trains including Kurukshetra-Delhi Passenger

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर समेत कई ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Difficulties for passengers increased due to cancellation of many trains including Kurukshetra-Delhi Passenger
कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर समेत कई ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
विज्ञापन

तरावड़ी में मालगाड़ी में लदे कंटेनर रेलवे ट्रैक पर गिरने से घंटों बाधित रहा ट्रेनों का संचालन
झेलम एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर घंटों खड़ी रही, बदले रूट से किया रवाना
दोपहर बाद दुरुस्त हो पाया कुरुक्षेत्र-दिल्ली रूट तो रेलवे संग यात्रियों को मिली बड़ी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

कुरुक्षेत्र। तरावड़ी में अल सुबह मालगाड़ी में लदे कंटेनर रेलवे ट्रैक पर गिरने से कुरुक्षेत्र-दिल्ली रूट बंद हो गया। इससे कई ट्रेनें रद्द हो गईं, जबकि कुछ को बदले रूट से चलाया गया। कुरुक्षेत्र जंक्शन से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन भी सुबह दिल्ली के लिए रवाना नहीं हो पाई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

कुरुक्षेत्र-दिल्ली रेलवे रूट बंद होने के चलते झेलम एक्सप्रेस ट्रेन और एक मालगाड़ी कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर घंटों खड़ी रही। इसके बाद झेलम एक्सप्रेस ट्रेन को वाया जींद से होते हुए दिल्ली के लिए रवाना किया गया। साथ ही कई अन्य ट्रेनों को भी वाया जींद रूट से डायवर्ट कर दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इससे ट्रेनों की लेटलतीफी के साथ यात्रियों को भी परेशानियां झेलनी पड़ी। मशक्कत के बाद दोपहर तक कुरुक्षेत्र-दिल्ली रूट बहाल हो पाया। इसके बाद रेलवे अधिकारियों और यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन




घंटों ट्रेन सेवा बाधित : रामेश्वर
यात्री रामेश्वर का कहना है कि अल सुबह तरावड़ी के समीप मालगाड़ी के कंटेनर रेलवे ट्रैक पर गिरने से अप और डाउन साइट के रेलवे ट्रैक जाम हो गए थे। इसके कारण घंटों रेल सेवा बाधित रही, जिससे स्टेशन पर घंटों तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। यात्रियों को मजबूर होकर बसों से सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब बस का ही सहारा : संजय गोस्वामी
यात्री संजय गोस्वामी का कहना है कि दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे, लेकिन काफी देर बाद तरावड़ी में हादसा होने का पता चला, जिससे दिल्ली की ओर जाने और आने वाली ट्रेनें पर असर पड़ा। अब दिल्ली जाने के लिए बस का सहारा लेना होगा।




दोपहर तक शुरू हुआ ट्रेनों का संचालन : गोपाल शर्मा
स्टेशन अधीक्षक गोपाल शर्मा का कहना है कि अल सुबह चार बजकर 20 मिनट पर तरावड़ी स्टेशन के समीप मालगाड़ी के कंटेनर ट्रैक पर गिरने से अप और डाउन का रेलवे ट्रैक बाधित हो गया था। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए वाया जींद से दिल्ली के लिए कई ट्रेनों को रवाना किया गया। जबकि दोपहर तक तरावड़ी में रेलवे ट्रैक दुरुस्त हो गया था, इसके बाद कुरुक्षेत्र-दिल्ली रूट पर संचालन शुरू हो पाया।


यह ट्रेनें रहीं रद्द
04406 हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर
22429-दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस
12417-ऊंचाहार एक्सप्रेस


इन ट्रेनों के बदले गए रूट
ट्रेन संख्या-----नाम
12006-----कालका शताब्दी
12058----नई दिल्ली जनशताब्दी
11078---झेलम एक्सप्रेस
12716---सचखंड एक्सप्रेस
12460---अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस
11057-अमृतसर एक्सप्रेस
12919-मालवा एक्सप्रेस
12011-कालका शताब्दी
12497-शान ए पंजाब
15707-कटियार अमृतसर एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed