फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Died due to loss in business

व्यापार में नुकसान होने से दुखी होकर जान दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Died due to loss in business
कुरुक्षेत्र। कोरोना काल में व्यापार में नुकसान हुआ तो पेस्टीसाइड विक्रेता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। जितेंद्र सिंह गांव झांसा में पेस्टीसाइड दवाएं बेचने का काम करता था। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की।
विज्ञापन

थाना झांसा पुलिस को दिए अपने बयान में ओमप्रकाश वासी झांसा ने बताया कि उसकी गांव ठोल और उसके बेटे जितेंद्र सिंह की गांव झांसा में पेस्टीसाइड दवाओं की दुकान है। कोरोना काल के दौरान उसके बेटे को व्यापार में नुकसान हो गया था। लगातार हो रहे नुकसान के चलते उसका बेटा पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। इसी से परेशान होकर उसने रविवार को कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। उन्होंने तुरंत उसे कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लहां उपचार के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

अस्पताल से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची औरशव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। थाना झांसा प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि निजी अस्पताल से पुलिस को युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए। बयान के आधार पर पुलिस ने 174 की कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed