{"_id":"69fa5570f9f68549610214d0","slug":"diarrhea-hits-the-city-health-department-workers-busy-with-census-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-154391-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शहर में डायरिया ने दी दस्तक, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी जनगणना में उलझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शहर में डायरिया ने दी दस्तक, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी जनगणना में उलझे
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दीदार नगर की गली नंबर 5 में स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थानिय लोगों से डोर टू डोर जाक
कुरुक्षेत्र। शहर के दीदार नगर क्षेत्र में गली नंबर चार, पांच और छह में अब तक 21 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। मरीजों में उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसे लक्षण सामने आए हैं। हालांकि मंगलवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया।
वहीं स्वास्थ्य विभाग को अब इन गलियों के साथ-साथ अन्य आस-पास के क्षेत्रों में सर्वेक्षण करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वेक्षण कर्मियों की ड्यूटी जनगणना में लगाई गई है। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग सिर्फ दो एनएमए व एक चिकित्सक के सहारे पूरे दीदार नगर का सर्वेक्षण कर रहा है।
जिला सर्वेक्षण अधिकारी डाॅ. प्रदीप ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पास 29 अप्रैल को इन मामलों की सूचना ऑनलाइन रिपोर्टिंग सिस्टम के माध्यम से मिली थी। इसके बाद जिला स्तर पर कार्रवाई करते हुए रैपिड रिस्पांस टीम को मौके पर भेजा गया। जांच के दौरान सामने आया कि क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन में लीकेज के कारण सीवर का दूषित पानी सप्लाई में मिल रहा है, जो इस बीमारी के फैलने का मुख्य कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में दो स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज पाई गई है। इनमें से एक को ठीक कर दिया गया है, जबकि दूसरी को भी जल्द दुरुस्त करने की प्रक्रिया जारी है। जनस्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में सूचना दे दी गई है और स्थानीय पार्षद को भी समस्या से अवगत कराया गया है।
वहीं जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. बिंदू राय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के एक चिकित्सक और दो एएनएम डोर-टू-डोर सर्वे कर रहे हैं और लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। प्रभावित क्षेत्र में अस्थायी ओपीडी भी शुरू की गई है, जहां मरीजों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही सात लोगों के रक्त नमूने लेकर उन्हें हेपेटाइटिस-ए, हेपेटाइटिस-ई, स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पायरोसिस जैसी बीमारियों की जांच के लिए लैब भेजा गया है। पानी के नमूनों की मौके पर जांच में भी पानी को पीने योग्य नहीं पाया गया है, जबकि विस्तृत जांच के लिए सैंपल लैब में भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर लोगों को उबला हुआ पानी पीने, साफ-सफाई बनाए रखने और भोजन से पहले हाथ धोने की सलाह दी है। साथ ही जरूरतमंदों को ओआरएस, हेलोजन की गोलियां और अन्य दवाइयां वितरित की जा रही हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उल्टी-दस्त के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं, ताकि समय रहते उपचार शुरू किया जा सके।
एक सप्ताह से आ रहा है दूषित पानी : राठी
दीदार नगर की गली नंबर पांच में किराए पर रहने वाले हिमांशु राठी ने बताया कि उनके घर में पिछले एक सप्ताह से दूषित पानी आ रहा है। पानी में बदबू की भी शिकायत है। एक सप्ताह से यहां के लोग इसकी शिकायत कर रहे थे। अब तक किसी ने संज्ञान नहीं लिया था। परंतु आज स्वास्थ्य विभाग से महिला कर्मचारियों ने उन्हें यहां आकर ओआरएस के पैकेट दिए हैं।
दो बेटियां पानी पीने से हुईं बीमार : संजीव कुमार
दीदार नगर निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उनकी दो बेटियों को पिछले दो दिन से उल्टी व दस्त लगे हुए हैं। दोनों दूषित पानी पीने की वजह से बीमार हो गई हैं। उन्होंने नागरिक अस्पताल में बेटियों का उपचार करवाया है। अब वह उन्हें पानी उबाल कर पिला रहे हैं।
पानी में आ रही बदबू, पीना हुआ मुश्किल : प्रवीण चौहान
दीदार नगर में रहने वाले एक प्रवासी प्रवीण चौहान ने बताया कि दीदार नगर में पिछले कई दिनों से पानी में बदबू आ रही है। ऐसे में पानी पीना भी मुश्किल हो गया है। उनके पड़ोसियों को उल्टी की शिकायत हो रही है। ऐसे में उनका कहना है कि अब उन्हें पानी पीने में भी डर लग रहा है और पानी को उबालने के बाद ही सेवन कर रहे हैं।
एक लीकेज ठीक कर दी, दूसरी को भी खोज लिया ठीक करने का काम जारी : गोपाल शर्मा
मौके पर लीकेज ठीक करने वाले कर्मचारी गोपाल शर्मा ने बताया कि उन्हें यहां पाइप लीकेज की शिकायत मिली थी। उन्होंने एक लीकेज को तो ठीक कर दिया है। दूसरी लीकेज उन्हें मिल गई है। टीम उसे ठीक करने में लगी हुई है।