{"_id":"5721125f4f1c1b1a5fa92112","slug":"dharmnagri-would-set-panckrma-center-equipped-with-modern-facilities-of-10-beds","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी में स्थापित होगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त 10 बेड का पंचकर्मा सेंटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी में स्थापित होगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त 10 बेड का पंचकर्मा सेंटर
ब्यूरो, अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी व आस-पास के लोगों को माइग्रेन, हाइपरटेंशन, जोड़ों के दर्द व पुराना नजला जैसी विभिन्न बीमारियों का आयुर्वेदिक तरीके से इलाज की सुविधा लोगों को शहर में जल्द मिलने वाली है। आयुष विभाग इसके लिए कृष्णा नगर गामड़ी में जिला स्तरीय पंचकर्मा सेंटर स्थापित करेगा। अगले तीन महीने में इस दस बेड के पंचकर्मा सेंटर को लोगों के सुपुर्द करने के लिए विभाग ने पूरा खाका खींच लिया है।
प्रदेश सरकार ने आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर पंचकर्मा केंद्र स्थापित किए जाने के निर्देश लगभग दो माह पहले दिए थे। कुरुक्षेत्र में अब इसको लेकर योजना तैयार कर ली गई है। आयुष विभाग अब शहर के कृष्णा नगर गामड़ी स्थित कम्यूनिटी सेंटर में पंचकर्मा केंद्र शुरू करेगा। विभाग के अधिकारियों ने न केवल इस भवन का अवलोकन कर इसे मंजूरी दे दी है, अन्य तैयारी भी शुरू कर दी है। हालांकि जगह पंचकर्मा केंद्र के लिए कम पड़ रही है, लेकिन आयुर्वेद विभाग ने इसे नगर परिषद के साथ मिलकर अस्पताल अनुसार बनाए जाने का निर्णय लिया है। संबधित अधिकारी व विभागों से इसे मंजूरी भी मिल चुकी है।
केंद्र में होंगे 6 थेरेपी कक्ष
पंचकर्मा केंद्र 10 बेड का होगा। जिसमें 6 थेरेपी कक्ष, वहीं 2 ओपीडी कक्ष बनाए जाएंगे। यह केंद्र पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा और मरीजों के भर्ती किए जाने से लेकर जरूरी दवाएं भी यहीं पर मिलेंगी। डाक्टर व नर्स भी तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
लोगों को होगा बड़ा फायदा
जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सुदेश जाटान ने कहा कि विभाग ने पंचकर्मा केंद्र की स्थापना के लिए कम्यूनिटी भवन के नक्शे को अप्रूवल के लिए भेजा था। उसे पास कर दिया गया है। निदेशालय से मंजूरी मिलने उपरांत केंद्र स्थापना के लिए आवश्यक कार्रवाई आरंभ कर दी हैं। प्रयास है कि अगले तीन माह तक यह केंद्र बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। लोगों को इससे बड़ा फायदा होगा।