फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devuthani Ekadashi in Sarvartha Siddha Yoga, Shehnai will be played a lot in the next days

Kurukshetra News: सर्वार्थ सिद्ध योग में देवउठनी एकादशी, अगले दिनों खूब बजेंगी शहनाइयां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Devuthani Ekadashi in Sarvartha Siddha Yoga, Shehnai will be played a lot in the next days
कुरुक्षेत्र। पं रामराज कौ​शिक।
कुरुक्षेत्र। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। इस साल देवउठनी एकादशी 12 नवंबर को है। इसके आते ही सभी प्रकार के मंगल कार्य करने का शुभ समय आ जाता है। सगाई, विवाह, मुहूर्त, मुंडन संस्कार आदि शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में अगले दिनों में खूब शहनाइयां बजने वाली है। देव एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में देवउठनी एकादशी व्रत रखा जाता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी आती है। इसे प्रबोधिनी एकादशी या देवोत्थान एकादशी कहा जाता है। देवउठनी एकादशी पर इस साल रवि योग व सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है।
विज्ञापन




धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से चार महीने बाद जागते हैं और सृष्टि का फिर से संचालन करते हैं। गायत्री ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के संचालक डॉ. रामराज कौशिक ने बताया कि इस दिन से ही चातुर्मास समाप्त होते हैं और शुभ-मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस दिन से ही चतुर्मास का समापन होता है और शादी-विवाह, मुंडन संस्कार, सगाई समेत सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। देवउठनी एकादशी के अगले दिन द्वादशी तिथि में तुलसी विवाह का आयोजन कराया जाता है। एकादशी तिथि 11 नवंबर को शाम छह बजकर 46 मिनट से आरंभ होगी और एकादशी तिथि का समापन 12 नवंबर को शाम चार बजकर चार मिनट पर होगा।
विज्ञापन






देवउठनी एकादशी पर पूजन के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- 04:55 सुबह से 05:48 तक

प्रातः सन्ध्या- 05:21 से 06:41 तक

अभिजित मुहूर्त- 11:43 से 12:26 तक

विजय मुहूर्त- 01:52 दोपहर से 02:35 तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:28 से 05:54 तक

सायाह्न सन्ध्या- 05:28 से 06:47 तक






विवाह के शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य की माने तो पंचांग के अनुसार नवंबर महीने की 16, 17,18, 22, 23, 24, 25, 26, 28 तारीख को विवाह का मुहूर्त है. उसके बाद दिसंबर महीने में 2, 3, 4, 5, 9 , 10 , 11, 13, 14, 15 तारीख को विवाह का लग्न है। 2025 जनवरी माह में 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 जनवरी को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं और फरवरी में विवाह मुहूर्त 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23 और 25 शुभ मुहूर्त हैं। वहीं मार्च में 1, 2, 6, 7 और 12 मार्च को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं और अप्रैल में 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 विवाह के लिए शुभ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed