{"_id":"68b4a98eab6c31166509cbc3","slug":"devotees-danced-to-the-hymns-of-lord-shri-ganesh-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-141388-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: भगवान श्री गणेश के भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: भगवान श्री गणेश के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में राधा अष्टमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते श्रद्धालु
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में श्री गणेश उत्सव की धूम है। भगवान शिव पार्वती नंदन श्री गणेश भगवान के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महंत राजेंद्र पुरी के सान्निध्य में श्री गणेश उत्सव के चलते भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। जग ज्योति दरबार में प्रतिदिन सायं श्री गणेश आरती से पूर्व भगवान श्री गणेश भजनों की गूंज रहती है।
रविवार को महंत राजेंद्र पुरी ने सुबह दरबार में राधा अष्टमी का पूजन किया एवं महत्व बताया। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में सभी त्याेहारों को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी तरह श्री राधा रानी को समर्पित राधा अष्टमी के त्याेहार का विशेष महत्व है।
राधा अष्टमी को श्री राधा रानी के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद मनाया जाता है। जग ज्योति दरबार में सायं काल संकीर्तन में गणपति बप्पा मोरया की गूंज रही। महंत राजेंद्र पुरी ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्री गणेश की भक्ति भाव से कर लड्डुओं का भोग लगाया। उन्होंने बताया कि श्री गणेश उत्सव की पूजा 6 सितंबर तक जारी रहेगी।