फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees dance on the hymns of Radha-Krishna, Kurukshetra

राधा-कृष्ण के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Devotees dance on the hymns of Radha-Krishna, Kurukshetra
भजन संध्या में नृत्य करते कलाकार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। श्री कृष्ण गोशाला सोसायटी की ओर से होली पर गोशाला परिसर में फाल्गुन उत्सव समारोह के तहत भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान राधा-कृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
मुख्यातिथि समाजसेवी जय भगवान सिंगला, संदीप गर्ग, नपा के पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंगल व मुकेश गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बद्रीनाथ धाम से आए भजन गायक पवन गोदियाल और मुंबई से आई कविता गोदियाल ने अपनी मधुर वाणी से श्री राधा कृष्ण व श्री बालाजी की महिमा का संगीतमय गुणगान किया। उनके भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु झूमने को विवश हो गए।
विज्ञापन

मुंबई से आए कलाकारों की टीम ने सुंदर झांकियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि जय भगवान सिंगला ने कहा कि गौ माता की सेवा ही सच्ची सेवा है। हमें पहली रोटी गाय माता की निकालनी चाहिए। संदीप गर्ग ने कहा कि होली का त्यौहार सद्भावना और भाईचारे का त्यौहार है। हमें आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए। इस अवसर पर अजय, अरविंद, बीके ज्योति, थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार, गणेश दत्त शर्मा, राजेश गर्ग, देसराज मंगला, विकास बंसल, कुंवर सिंगल, राजीव आर्य, पवन गोयल, शालू बंसल, सुनील गर्ग, दिनेश सिंगला, राजकुमार सैनी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed