{"_id":"67cb509a8b7b45af540a9be1","slug":"devotees-coming-from-far-and-wide-to-attend-the-rituals-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-132331-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अनुष्ठान में दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अनुष्ठान में दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में सांसद नवीन जिंदल के लिए महंत राजेंद्र पुरी द्वारा किए जा रहे अनुष्ठान में श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। अनुष्ठान के दूसरे दिन जींद से सत्त नारायण सरपंच, कुलदीप सिंह, मोहन लाल, दीपक जींद, जोगिंदर बंधन, सुभाष चूड़पुर, महेंद्र भूरा, सुखविंदर सिंह, वेद कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने महंत राजेंद्र पुरी के साथ हवन में आहुतियां दीं। महंत ने कहा कि समाज और देश के लिए की गई सेवा ही जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है।
महंत ने कहा कि समाज सेवा के मार्ग से जीवन में बड़ी से बड़ी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। समाज को नई दिशा दे सकते हैं। समाज में निस्वार्थ भाव से किसी पीड़ित व्यक्ति की सहायता करना भी परमात्मा की सेवा है। भगवान भी प्रसन्न हो कर कृपा करते हैं। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि अनुष्ठान का समापन महायज्ञ में पूर्णाहुति के साथ होगा। इस अवसर पर कुलजीत सिंह, नरेश कुमार शर्मा, देव दत्त, मुलखराज, दीवान चंद, अजय राठी, विजय राठी व मनप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।