{"_id":"693f137582d3ea6995011a7b","slug":"development-projects-worth-lakhs-inaugurated-in-sambhalkhi-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-146929-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: संभालखी में लाखों की विकास योजनाओं का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: संभालखी में लाखों की विकास योजनाओं का किया उद्घाटन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। संभालखी में विकास योजनाओं का उद्दघाटन करते भाजपा नेता सुभाष कलसाना। विज्ञप्ति
- फोटो : reasi news
शाहाबाद। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत संभालखी में करीब साढ़े पांच लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने रविवार को किया। इसी के साथ 100-100 गज के प्लाॅटों में पेयजल सप्लाई लाइन निर्माण कार्य का भी विधिवत शुभारंभ किया गया।
प्लाॅटों में पेयजल सप्लाई लाइन डालने की मांग काफी समय से की जा रही थी जिसे लेकर सरपंच प्रतिनिधि सतीश कुमार सुभाष कलसाना से मिले थे और यह मांग रखी थी। सरपंच प्रतिनिधि सतीश कुमार ने बताया कि 5.50 लाख की राशि से गांव की गलियों का निर्माण, नालों की व्यवस्था और गंदे पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण पाइप डालकर किया गया है। इन कार्यों से गांव की स्वच्छता और आवागमन व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा। गांव में नया ट्यूबवेल स्थापित किया जा चुका है जिससे पेयजल समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा सांझी डेयरी का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है जिसका उद्घाटन भी शीघ्र ही किया जाएगा।
सरपंच प्रतिनिधि सतीश कुमार ने इन विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री और जन स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया और कहा कि सरकार की सकारात्मक नीतियों के कारण गांवों में विकास तेजी से हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इन योजनाओं से गांव की तस्वीर बदलेगी और आने वाले समय में जीवन स्तर बेहतर होगा।

कुरुक्षेत्र। संभालखी में विकास योजनाओं का उद्दघाटन करते भाजपा नेता सुभाष कलसाना। विज्ञप्ति- फोटो : reasi news
विज्ञापन