{"_id":"62aa44d413b8e811544e78d1","slug":"describing-the-forms-of-shiva-by-worshiping-ganesha-with-kathak-dance-kurukshetra-news-knl111653083","type":"story","status":"publish","title_hn":"कत्थक नृत्य से गणेश वंदना कर शिव के रूपों का किया वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कत्थक नृत्य से गणेश वंदना कर शिव के रूपों का किया वर्णन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मदर टेरेसा माडर्न पब्लिक स्कूल में कत्थक नृत्य कार्यशाला में हिस्सा लेती छात्राए?
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद की ओर से मदर टेरेसा मॉडर्न पब्लिक स्कूल में चल रहे 20 दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया। समापन समारोह में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने कई प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने कथक नृत्य से भगवान शिव के रूपों का वर्णन कर वाहवाही लूटी।
हरियाणा कला परिषद के मीडिया प्रभारी विकास शर्मा व रंगशाला प्रबंधक मनीष डोगरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समापन समारोह की पहली प्रस्तुति गणेश वंदना की रही, जिसमें प्रतिभागी कलाकारों ने कथक नृत्य के माध्यम से गणेश आराधना की। इसके बाद विद्यार्थियोें ने भगवान शिव के रूपों वर्णन कथक के माध्यम से किया। एक के बाद एक प्रस्तुति में कलाकारों की हस्त मुद्राएं, पैरों की थाप, चेहरे के भाव तथा नजाकत दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर रही थी।
मुख्यातिथि विकास शर्मा ने कहा कि आधुनिक समय में जहां युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की ओर अग्रसर हो रही है, ऐसे में कार्यशालाओं के माध्यम से विद्यार्थी वर्ग को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विद्यार्थियों के विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यशालाएं भी अनिवार्य है। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य व प्रबंधक समिति के सदस्य अनूप गर्ग आदि उपस्थित रहे।