{"_id":"61f59aafd0500138657325ce","slug":"dera-came-forward-to-help-the-homeless-laborers-kurukshetra-kurukshetra-news-knl974060135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेघर हुए मजदूर की मदद के लिए आगे आया डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेघर हुए मजदूर की मदद के लिए आगे आया डेरा
विज्ञापन
बारिश की वजह से गिरे मकान के निर्माण कार्य में लगीं सेवादार। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पिछले दिनों बारिश में गांव मिर्जापुर में एक मजदूर के मकान की छत व दीवार ढह गई थी। ऐसे में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने जहां परिवार को राशन व कंबल भेंट किया, वहीं मकान बनाने का जिम्मा भी स्वयं संभाला है। मकान रहने की स्थिति में न होने के कारण सेवादारों ने शनिवार को इसे बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया है।
डेरा सच्चा सौदा कमेटी के सदस्य संदीप अन्नू, जोगिंद्र सिंह व डॉ. आरके चौहान ने बताया कि लगभग 50 सेवादार और मिस्त्री इस मकान को बनाने की सेवा कर रहे हैं। तीन दिनों में ही मकान को बना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मकान में प्रयोग होने वाले बिल्डिंग मैटेरियल का खर्च, मिस्त्री की लेबर भी संगत की ओर से ही वहन किया जाएगा। सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त मदन लाल ने कहा कि जब भी किसी के ऊपर इस प्रकार की आपदा आन पड़ती है तो सेवादार तन, मन, धन से सेवा कार्य में जुट जाते हैं। जल्द ही इस परिवार के पास रहने के लिए छत होगी।
मिर्जापुर कॉलोनी निवासी सतबीर ने बताया कि बरसात के कारण उसका मकान ढह गया था। घटना 23 जनवरी को सुबह 6 बजे की है जब वह, उसकी गर्भवती पत्नी, दो बच्चे व उसकी मां मकान में सो रहे थे। वह घोड़ा गाड़ी चलाकर परिवार का गुजारा करता है और उसके पास मकान बनाने के लिए पर्याप्त धन नहीं है। मकान गिरने से गर्म कपड़े व राशन भी दब गया। ऐसे में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने उसका मकान बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। सेवादारों के जज्बे को देखते हुए उसे यकीन है कि कुछ दिनों में उसका मकान तैयार हो जाएगा।