{"_id":"697a71aa1b1c4119fc0a200d","slug":"department-heads-should-upload-the-status-report-of-works-on-the-portal-deputy-commissioner-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-149241-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभागाध्यक्ष कार्यों की स्टेट्स रिपोर्ट को पोर्टल पर करें अपलोड : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभागाध्यक्ष कार्यों की स्टेट्स रिपोर्ट को पोर्टल पर करें अपलोड : उपायुक्त
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीएम अनाउंसमेंट के प्रोजेक्टों को पूरा करने में अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभाग की सीएम अनाउंसमेंट के कार्य की स्टेट्स रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करें। इस मामने में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बुधवार को ये दिशा-निर्देश दिए।
वे लघु सचिवालय में आयोजित सीएम अनाउंसमेंट के कार्यों की समीक्षा के लिए हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पिपली में बनने वाले बस स्टैंड के लिए एडमिन अप्रूवल आ चुकी है और आगे की कार्रवाई को विभाग की ओर से शुरू कर दिया है। लाडवा विधानसभा के 44 गांवों में से 31 गांवों में पीने के पानी की पाइप लाइन बिछाने के कार्य शुरू किए हैं। बरसात के मौसम से पहले इस कार्य को पूरा करवा दिया जाएगा। इसके साथ ही बचे हुए गांवों में भी औपचारिकताओं को पूरा करके काम को शुरू करवाया जाएगा।