Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dense fog and cold wave increased the chill, visibility remained only five meters.

Kurukshetra News: घने कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, पांच मीटर ही रही दृश्यता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dense fog and cold wave increased the chill, visibility remained only five meters.
कुरुक्षेत्र। सुबह आठ बजे घने कोहरे से ढका रेलवे ट्रैक। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को अलसुबह से ही जिले के अधिकतर इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे तक कोहरे का असर बना रहा और कई स्थानों पर दृश्यता मात्र पांच मीटर तक सिमट गई।
विज्ञापन

सुबह के समय सर्द हवाएं करीब पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं, जिससे ठंड और अधिक बढ़ गई। वाहन चालकों को मजबूरन हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। राहगीरों और मजदूरों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

दोपहर बाद कुछ समय के लिए हल्की धूप जरूर निकली लेकिन इसका ठंड पर खास असर नहीं पड़ा। हालांकि धूप निकलते ही लोग दुकानों और कार्यालयों से बाहर निकलकर धूप सेंकते नजर आए। शाम होते-होते मौसम ने फिर करवट ली और पूरे जिले में धुंध व कोहरा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता रानी ने बताया कि शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार गिरते तापमान और कोहरे के कारण ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। बढ़ती ठंड के कारण सर्दी, खांसी, बुखार और जोड़ों के दर्द के मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया। डॉक्टरों की ओर से बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। घने कोहरे के कारण कई मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed