{"_id":"6a65179840bf0960ca0495f2","slug":"dengue-larvae-found-at-54-places-in-two-days-notices-issued-to-eight-people-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-158346-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दो दिन में 54 जगह मिला डेंगू का लार्वा, आठ लोगों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दो दिन में 54 जगह मिला डेंगू का लार्वा, आठ लोगों को नोटिस
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डेंगू की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग को पिछले दो दिनों में जिले के 54 स्थानों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला। लापरवाही बरतने पर आठ लोगों को नोटिस जारी किए गए। विभाग ने प्रभावित स्थानों पर तत्काल लार्वा नष्ट कराया और लोगों को पानी जमा नहीं होने देने के निर्देश दिए।
जिला मलेरिया कार्यालय के अनुसार सर्विलांस टीमों ने लगातार घरों और पानी के कंटेनरों की जांच की। शुक्रवार को 5123 घरों और 14891 कंटेनरों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 26 घरों और 28 कंटेनरों में लार्वा मिला। विभाग ने कई कॉलोनियों में फॉगिंग भी कराई। ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंचों से अपने-अपने गांवों में फॉगिंग कराने और डेंगू से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया गया है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रदीप ने कहा कि डेंगू की रोकथाम में लोगों की भागीदारी सबसे जरूरी है। यदि घरों और आसपास कहीं भी पानी जमा नहीं होने दिया जाए तो मच्छरों के पनपने पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाते हुए कूलर, गमले, टंकियां और अन्य पानी के बर्तनों को खाली कर साफ करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्वे, एंटी लार्वा गतिविधियां और फॉगिंग कर रही हैं तथा आवश्यकता के अनुसार आगे भी अभियान जारी रहेगा।