फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dengue figure reaches 218 with five more cases found

Kurukshetra News: पांच और मामले मिलने से डेंगू का आंकड़ा पहुंचा 218

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Dengue figure reaches 218 with five more cases found
कुरुक्षेत्र। जिले में डेंगू का डंक बढ़ता ही जा रहा है। यहां डेंगू का आंकड़ा 218 तक पहुंच गया है। रविवार को पांच और लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। आज सोमवार को एंटोमोलॉजिस्ट टीम (कीट वैज्ञानिक) भी अपने सर्वे की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा करेगी। रविवार को टीम ने एकता विहार, सेक्टर-दो और मोहन नगर में जांच, दवा छिड़काव, फॉगिंग और एंटी लारवा व मच्छर अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने डेंगू संदिग्ध 88 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे, जिसमें पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके अतिरिक्त टीम ने कुल 5,836 घर और पानी जमा होने के 32,504 स्त्रोत की जांच की, जिसमें 12 घर समेत कुल 24 जगह से डेंगू का लारवा बरामद हुआ। इसमें विभाग ने दूसरी बार लारवा मिलने वाले चार घरों को नोटिस दिए। अब तक विभाग की ओर से कुल 13,21,461 घर और 45,87,824 कंटेनर को जांचा जा चुका है। इसमें टीम को घरों से 1932 समेत कुल 3,928 जगह से डेंगू का लारवा बरामद हो चुका है। इसमें विभाग दूसरी बार लारवा मिलने पर लोगों को नोटिस देता है। अभी तक ऐसे 1,135 लोगों को नोटिस थमाया गया है। इन लोगों पर कार्रवाई के लिए संबंधित स्थानीय विभाग को सिफारिश की गई है।
विज्ञापन



सोमवार को रिपोर्ट पेश करेगी टीम : डॉ. प्रदीप कुमार
जिला मलेरिया एवं सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि एंटोमोलॉजिस्ट टीम सोमवार को अपनी रिपोर्ट विभाग के साथ साझा करेगा। इस रिपोर्ट के बाद मच्छरों की ज्यादा घनत्व वाली जगह पर फॉगिंग, एंटी लारवा गतिविधियां और जांच की कार्रवाई तेजी से की जागएी। जिले में डेंगू के कुल 218 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें 194 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसमें 17 मरीजों का अस्पताल तो सात का घर पर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed