फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dengue: 5546 houses inspected, larvae found at 54 places, notice issued to six

डेंगू : 5546 घरों की जांच, 54 जगह पर मिला लारवा, छह को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Dengue: 5546 houses inspected, larvae found at 54 places, notice issued to six
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को जिले में चेकिंग अभियान चलाकर 5546 घरों की जांच की। जांच में टीम को 54 जगहों पर डेंगू का लारवा मिला। विभाग ने छह लोगों को नोटिस थमाया। जिले में अभी तक डेंगू का एक ही मामला सामने आया है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि डेंगू का पॉजिटिव केस चंडीगढ़ में दर्ज हुआ है। चंडीगढ़ से रिपोर्ट के बाद केस को जिले में दर्ज किया गया। लैब में अब तक 48 लोग डेंगू की जांच करा चुके हैं। डेंगू को लेकर विभाग इस बार गंभीर बना हुआ है। पिछले साल विभाग की ढील के कारण शहर की 10 कॉलोनियों में डेंगू का हॉटस्पॉट बना था। पिछले साल डेंगू के 283 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन


240 लोगों को विभाग दे चुका नोटिस
विभाग ने अभी तक नौ लाख घरों को जांचा है, जिसमें 2224 जगहों पर डेंगू का लारवा मिला है। जिन जगहों पर डेंगू का लारवा मिला था, विभाग ने उसे नष्ट कर मकान मालिक को डेंगू के प्रति जागरूक किया। जिन जगहों पर दोबारा से डेंगू का लारवा मिला विभाग ने उन्हें नोटिस थमाया है। जिला मलेरिया डिपार्टमेंट के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप ने कहा कि विभाग अभी तक 240 लोगों को नोटिस दे चुका है। मलेरिया को लेकर भी विभाग गंभीर है। शहर में फोगिंग अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed