फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Demonstration against rising LPG prices

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against rising LPG prices
जन संघर्ष मंच की जिला इकाई के सदस्य शनिवार को रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़क पर उतरे। सदस्यों ने पुराने बस अड्डे पर रोष प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ाए गए दाम वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व जन संघर्ष मंच के जिला कनवीनर डॉ. लहणा सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाकर 1070 रुपये से पार कर दिए हैं। पिछले एक साल में 244 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे रसोई पर जबरदस्त मार पड़ी है। मजबूर होकर गरीब लोगों को रसोई गैस छोड़कर फिर परंपरागत चूल्हे में लकड़ी या गोबर के उपले जलाकर खाना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। रसोई की अन्य जरूरी वस्तुओं आटा, दाल, नमक व तेल आदि के दाम भी बेतहाशा बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने कहा कि महंगाई रोकना तो दूर रहा अब जीएसटी काउंसिल ने आटा, चीनी, गेहूं, अंडा जैसी सभी वस्तुओं व निर्माण रोजगार में काम आने वाली वस्तुओं पर भी 15 जुलाई से पांच से 10 प्रतिशत जीएसटी लगाने का फरमान जारी करके जनता पर एक चोट मार दी है। पेट्रोल-डीजल के दाम भी प्रतिदिन के आधार पर बढ़ाए जा रहे हैं। करोड़ों लोगों के रोजगार या तो समाप्त हो गए या उनकी आमदनी घटा दी गई। उन्होंने कहा कि जन संघर्ष मंच हरियाणा इस प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से मांग करता है कि रसोई गैस सिलिंडर की कीमत तुरंत घटाकर 400 रुपये की जाए। डीजल व पेट्रोल के भी दाम घटाए जाएं। महंगाई पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक नीतियों में परिवर्तन कर जनपक्षीय नीतियां बनाई जाएं। खेदड़ में किसानों पर लाठीचार्ज के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए व शहीद किसान धर्मपाल के परिजनों को 50 लाख रुपये और घायलों को उचित मुआवजा दिया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व हेल्पर यूनियन नेताओं- जगमति मलिक व कमला दयोरा के खिलाफ कैथल में दर्ज केस रद्द किया जाए। इस मौके पर जन संघर्ष मंच हरियाणा की महासचिव सुदेश कुमारी, प्रदेश वित्त सचिव चंद्र रेखा, उषा कुमारी, मनरेगा मजदूर यूनियन के प्रधान नरेश कुमार, महासचिव सोमनाथ, रामकुमार, कृष्ण कुमार, जयप्रकाश, मेवाराम, सतीश कुमार, सरोज, संगीता, मीना, पवन, नेमवती, बिमला आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed