फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Deepanshu won gold in sprint and relay race

Kurukshetra News: फर्राटा व रिले दौड़ में दीपांशु को स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Deepanshu won gold in sprint and relay race
शाहाबाद। विजेता छात्र दीपांशु  स्वर्ण पदक दिखाते हुए। विज्ञप्ति
शाहाबाद। मारकंडा नेशनल कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में गीता विद्या मंदिर आठवीं के छात्र दीपांशु ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-14 श्रेणी में दीपांशु ने रिले रेस (100 मीटर) और 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा लंबी कूद में रजत पदक (सिल्वर) जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
विद्यालय परिसर पहुंचने पर दीपांशु का स्वागत किया। प्रधानाचार्य निशा गोयल ने दीपांशु को सम्मानित करते हुए उसकी मेहनत, समर्पण और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हैं, बल्कि सामाजिक और भावनात्मक विकास को भी बढ़ावा देते हैं। खेलों से अनुशासन, ईमानदारी और परिश्रम जैसे गुण विकसित होते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर रजवंत, पूजा गुप्ता, सुमेधा रानी, सुनील और ममता सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed