फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Death of newborn child, allegation of not getting ambulance on time

Kurukshetra News: नवजात बच्चे की मौत, समय पर एंबुलेंस न मिलने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Death of newborn child, allegation of not getting ambulance on time
कुरुक्षेत्र। पीएचसी धुराला के अंतर्गत आने वाले एक गांव में देर रात एक बच्चे की जन्म के दौरान मौत हो गई। परिजन समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने का आरोप लगा रहे हैं। आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी काफी देर तक एंबुलेंस सेवा मिल पाई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग शिकायत पर मिलने पर कार्रवाई करने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लुखी-मांडी के नजदीक एक गांव में आठ माह की गर्भवती को रात करीब एक बजे अचानक दर्द होने लगा। उसके पति ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस पर कॉल किया, मगर काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान महिला की प्रसव प्रक्रिया शुरू हो गई, मगर बच्चे का जन्म पूरी तरह से नहीं हो पाया। इस कारण बच्चे की मौत हो गई। परिजन आरोप लगा रहे है कि अगर समय पर एंबुलेंस आ जाती तो उसके बच्चे का जन्म सही प्रकार से हो जाना था।
विज्ञापन


समय पर पहुंच गई थी एंबुलेंस
जिला सिविल सर्जन डाॅ. सुखबीर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। परिजनों ने देरी से एंबुलेंस के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। अगर कोई लिखित शिकायत मिलती है तो मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed