{"_id":"6259d2fedba7a51eba54143a","slug":"death-due-to-tractor-climbing-over-a-young-man-lying-in-the-field-kurukshetra-news-knl105065928","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में लेटे युवक के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में लेटे युवक के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्माईलाबाद। आराम करने के लिए खेत में लेटे कंबाइन के फोरमैन की ट्रैक्टर चढ़ने से मौत हो गई है। फोरमैन शादीशुदा था और उसकी डेढ़ साल की बेटी है। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव बिजडपुर निवासी दलेल सिंह ने थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका भतीजा गुरदीप ठोल निवासी लखविंदर सिंह की कंबाइन पर बतौर फोरमैन सीजन में काम करता है। 14 अप्रैल को रात्रि करीब 10 बजे वह अपने खेत में गेहूं कटवाने के लिए लखविंद्र सिंह से बात करने के लिए गया हुआ था। गुरदीप सिंह थकावट होने के बाद जगबीर सिंह के खेत में कच्चे रास्ते के पास एक नीले रंग के पल्लड़ पर आराम करने के लिए लेट गया। उसी समय संदीप कुमार निवासी डेरा ठोल अपने ट्रैक्टर को ठोल सोंटा रोड की तरफ से कच्चे रास्ते पर तेज रफ्तार से चलाता हुआ आया और उसके भतीजे ऊपर चढ़ा दिया।
उन्होंने देखा कि गुरदीप सिंह के कान व कई अन्य जगह से खून निकला हुआ था। लखविंद्र सिंह गाड़ी का प्रबंध कर गुरदीप सिंह को चंडीगढ़ पीजीआई ले गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दलेल सिंह की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई जरनैल सिंह कर रहे हैं।