फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dead body of Vikas of UP found hanging in a rented room

Kurukshetra News: किराये के कमरे में फंदे पर लटका मिला यूपी के विकास का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Vikas of UP found hanging in a rented room
कुरुक्षेत्र। मोहन नगर की उत्तम मार्केट में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके किराए के कमरे में पंखे पर रस्सी से लटका मिला। अभी उसकी मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए। मृतक की शिनाख्त विकास (22) हाल निवासी उत्तम मार्केट किरायेदार के रूप हुई। विकास शहर में एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। विकास मूल रूप से डिंडौरा जिला बाराबंकी (यूपी) का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विकास पिछले काफी समय से कुरुक्षेत्र में काम कर रहा था। वह अपने अन्य साथियों के साथ किराए के कमरे में रहता था। घटना के समय उसके अलावा कमरे पर कोई भी मौजूद नहीं था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में भेज दिया है। थाना शहर थानेसर में कार्यरत हेड कांस्टेबल राम शरण ने बताया कि युवक का शव उसके किराये के कमरे में पंखे से रस्सी पर लटका मिला था। पुलिस की सूचना पर परिजन थाने पहुंच गए हैं। उनके बयान के आधार पर फिलहाल इत्तेफाकिया कार्रवाई की जा रही है। आज रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed