फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree, Kurukshetra

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र-पिहोवा मार्ग पर पंच दशनामी आश्रम के निकट एक व्यक्ति का शव जामुन के पेड़ पर रस्सी से फंदे पर लटका मिला। मृतक की शिनाख्त राजकुमार (40) वासी गांव गढ़ी सिंगा के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के भाई सतपाल के बयान पर रपट दर्ज की और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार राजकुमार फर्नीचर का काम करता था और पिछले एक महीने से अपने परिवार के साथ दीदार नगर में रह रहा था। राजकुमार सुबह अपनी बाइक पर घर से काम के लिए निकला था। वह करनाल के गांव बदसालू में अपने ममेरे भाई के साथ फर्नीचर का काम करता था। पिछले एक महीने से राजकुमार मानसिक रूप से परेशान था। इसी चलते वह गांव से शहर आकर रहने लगा था।
विज्ञापन

सुबह उसने पंच दशनामी आश्रम के निकट जामुन के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगा आत्महत्या कर ली। पेड़ पर शव लटकता देख राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। राजकुमार की दो बेटियां और एक छोटा बेटा है। पुलिस ने सतपाल के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed