{"_id":"6500cce1f9fdebd022019594","slug":"dead-body-of-a-two-month-old-child-buried-in-soil-was-recovered-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-4809-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दो माह के बच्चे का मिट्टी में दफन शव निकलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दो माह के बच्चे का मिट्टी में दफन शव निकलवाया
Wed, 13 Sep 2023 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 13 Sep 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
लाडवा। लाठी धनोरा गांव में दो माह के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसी युवक की वजह से बच्चे की मौत होने की आशंका जताई है। मामला शुक्रवार का है। मंगलवार को जब मामले को लेकर शक गहराया और पुलिस तक पहुंचा तो मिट्टी में दबाया गया बच्चे का शव निकलवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक बच्चे के पिता अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में खाली प्लाट है, जिसमें पड़ोसी ने गोभी की नर्सरी लगाई है। इसी में कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया था, जिससे गैस बनी गैस की चपेट में आने के कारण उनके बच्चे की मौत हो गई। इस मामले को लेकर शुक्रवार को गांव में पंचायत हुई थी, जिसमें पड़ोसी के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत न मिलने के कारण और मामले को दुर्घटना मान लेने के कारण आपसी सहमति बन गई थी और राजीनामा हो गया था।
इसके बाद परिजनों ने बच्चे के शव को गड्ढा खोदकर दबा दिया था। बच्चे की मौत के कारणों की सच्चाई जानने को लेकर परिजनों ने शव के पोस्टमार्टम की मांग उठाई। इस पर मंगलवार सुबह पुलिस की टीम गांव के श्मशान घाट पहुंची और गड्ढा खोदकर बच्चे के शव को निकलवाया। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार बलकार सिंह की निगरानी में शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वही जिस युवक पर शक जाहिर किया गया है, उसके पिता ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। गांव के मौजिज व्यक्तियों के कहने पर उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की थी। उनके बेटे ने एक सितंबर को दवा का छिड़काव किया था और बच्चे की मौत नौ सितंबर को हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम के दौरान विसरा जांच के लिए भेजा गया है। विसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। - प्रेमचंद, थाना प्रभारी, लाडवा।