{"_id":"6824fd4c73dc61775e0e07a2","slug":"darkness-will-be-dispelled-one-thousand-street-lights-will-be-installed-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-135696-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दूर होगा अंधेरा, लगाई जाएंगी एक हजार स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दूर होगा अंधेरा, लगाई जाएंगी एक हजार स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। झांसा रोड पर लगाई गई फैंसी स्ट्रीट लाइटें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के अंधेरे में डूबे कोने भी अब रोशन होंगे। गलियों से लेकर पार्कों तक की नगर प्रशासन ने सुध ली है, जिसके लिए एक हजार स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने की योजना तैयार की है।
पिछले सप्ताह ही नई शहरी सरकार हाउस की हुई पहली बैठक में ही इस एजेंडें पर मुहर लग गई थी, जिसके बाद न केवल इसके लिए बजट तय कर दिया गया है बल्कि इस योजना को सिरे चढ़ाने की भी तैयारी कर ली है।
इन लाइटों पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किए जानें हैं। शहर के सभी 32 वार्डों के पार्षदों से इसके लिए प्रस्ताव भी मांगे हैं। करीब तीन माह आठ माह से अटके शहरी सरकार के चुनाव के चलते लाइटें खराब होने की शिकायतें लगातार प्रशासन के पास पहुंच रही थीं। हाउस की बैठक में भी पार्षदों ने इसे प्रमुखता से उठाया तो सभी ने इस पर सहमति भी जता दी थी। अब नगर प्रशासन इस एजेंडे पर तत्परता से कार्य करने में लगा है।
विज्ञापन
सभी मुख्य सड़कों पर एक जैसी फैंसी लाइटें : नगर प्रशासन ने शहर की सभी मुख्य सड़कों पर एक जैसी फैंसी स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने की योजना करीब दो साल पहले तैयार की थी, जिसके चलते विगत दिवस ही इस पर काम पूरा हो पाया है।