फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Damash looted Rs 4.70 lakh from iron merchant on the strength of firearm

दमाशों ने तमंचे के बल पर लोहा व्यापारी से लूटे 4.70 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
Damash looted Rs 4.70 lakh from iron merchant on the strength of firearm
कुरुक्षेत्र। घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : Kurukshetra
फोटो-45
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचे के बल पर लोहा व्यापारी से लूटे 4.70 लाख रुपये
छीना झपटी के दौरान किए दो राउंड फायर, मौके पर तमंचा व बिना नंबर की बाइक बरामद
व्यापारी के बेटे ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों से छीना देसी कट्टा
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। लाडवा-बाबैन मार्ग पर पीर मोड के निकट लोहा व्यापारी व उसके बेटे से चार अज्ञात बदमाशों द्वारा तमंचे के बल पर 4 लाख 70 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। व्यापारी व उसके बेटे ने बदमाशों का डटकर मुकाबला किया, लेकिन इसी दौरान बदमाशों ने हवाई फायर कर दिया। बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
पुलिस को दी शिकायत में अशोक भाटिया पुत्र भारत भूषण भाटिया ने बताया कि हर रोज उसके कर्मचारी शाम छह बजे छुट्टी करके अपने घर चले जाते थे, लेकिन मंगलवार को सभी कर्मचारी पौने छह बजे काम से चले गए। 6 बजकर 16 मिनट पर वह भी अपने बेटे आयुष भाटिया के साथ सड़क पार खड़ी अपनी वैगनआर कार में बैठकर घर की तरफ चलने लगे। इसी बीच दोनों तरफ से आए दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और पैसों का बैग उनके हवाले करने को कहा। उसने व उसके बेटे ने बदमाशों का डटकर मुकाबला किया। इसी दौरान बदमाशों ने हवाई फायर कर दिए। उसके बेटे ने बहादुरी दिखाते हुए एक बदमाश से देसी कट्टा छीन लिया और उस कट्टे से बदमाशों के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस दौरान पहले से ही बाइक पर तैयार खड़े दूसरे बदमाश घायल साथी को कैश सहित लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बाक्स
नशे में थे युवक
लूट का शिकार हुए अशोक भाटिया ने बताया कि चारों युवकों की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष थी और सभी युवकों ने नशा किया हुआ था। सामने आने पर वह युवकों को पहचान भी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
राहगीरों से नहीं मिली मदद
छीना झपटी के दौरान उन्होंने डटकर बदमाशों का मुकाबला किया और उसके बेटे ने एक बदमाश के हाथ से देसी कट्टा भी छीन लिया। उनके पड़ोसी जितेंद्र निवासी प्रहलादपुर को छोड़कर किसी ने उनका साथ नहीं दिया, जबकि उसके पड़ोसी की टांग में फ्रैक्चर था। अशोक भाटिया ने बताया कि यदि राहगीर उनका थोड़ा सा भी साथ दे देते तो उनके पैसे को लूटने से बचाया जा सकता था।

बाक्स
मौके से मिली बिना नंबर की बाइक व तमंचा
सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने एक बिना नंबर की बाइक व एक तमंचे को बरामद किया है। थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर सैंपल लिए गए हैं। पुलिस ने बिना नंबर की बाइक व तमंचे को बरामद करने के साथ-साथ अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed