फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   culture and culture true education with degree, Kurukshetra

डिग्री के साथ संस्कृति और संस्कार सच्ची शिक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
culture and culture true education with degree, Kurukshetra
श्री जयराम शिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह में डिग्रियां हासिल करने के बाद शिक्षामंत्री के स? - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्री जयराम शिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान के इस चौथे समारोह में हरियाणा के शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल गुर्जर मुख्यातिथि रहे। शिक्षा मंत्री ने संस्थान की छात्राओं को स्नातक व स्नातकोत्तर की डिग्रियां वितरित की। समारोह की अध्यक्षता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति सोमनाथ सचदेवा ने की।
शिक्षामंत्री गुर्जर ने कहा कि संस्थान में डिग्रियां हासिल कर रही छात्राएं सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें संत महापुरुषों के आशीर्वाद से संस्कृति व संस्कारों के साथ शिक्षा दी गई। समाज में बहुत कम लोग शिक्षित होकर स्नातक व स्नातकोत्तर तक पहुंचकर डिग्री हासिल करते हैं। डिग्री हासिल करना ही जीवन का मुकाम नहीं है बल्कि डिग्री हासिल करने के बाद समाज में अभी बहुत कुछ सीखना है और समाज के लिए भी बहुत कुछ करना है।
विज्ञापन

कहा कि जयराम शिक्षण संस्थान में मिली प्रेरणा ही जीवन की सच्ची प्रेरणा है। जयराम शिक्षण संस्थान कन्याओं को शिक्षित करके देश को उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए अग्रसर कर रहा है। संस्कारों की शिक्षा ही सच्ची शिक्षा है जो इस संस्थान में दी जा रही है। संस्कार जीवन में सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने केवल डिग्री को हासिल कर लेना ही जीवन का लक्ष्य नहीं है। संस्थान से संस्कृति व संस्कारों की मजबूत नींव के साथ जो शिक्षा दी गई है वह समाज के लिए महत्त्वपूर्ण है। यही मजबूत नींव युवाओं के द्वारा समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान भी है। इस दीक्षांत समारोह के बाद ही विद्यार्थियों के जीवन की वास्तविक शुरुआत है।
वहीं ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि समाज में जो कुरीतियां थी और समाज को मजबूत करने के लिए कन्याओं को समानता के स्तर पर लाने के उद्देश्य से गुरुओं की प्रेरणा से श्री जयराम शिक्षण संस्थान की स्थापना की गई थी। बेटियों की रक्षा और सुरक्षा के लिए उनका शिक्षित होना भी बहुत जरूरी है। आज बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के साथ बेटी बचाओ का लक्ष्य भी निर्धारित होना चाहिए। मुख्य अतिथि कंवरपाल गुर्जर ने संस्थान को 21 लाख रुपये की धनराशि देने का एलान किया। इस मौके पर टीके शर्मा, एसएन गुप्ता, प्राचार्य डॉ. सुदेश रावल, प्राचार्य डॉ. प्रतिभा श्योकंद, प्राचार्य मनप्रीत कौर, प्राचार्य अंजू अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

15 वर्ष तक छात्राओं को छात्रवृत्ति देने की घोषणा
समाजसेवी महेंद्र सिंगला ने अपने पिता धनीराम भारती की याद में दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री कंवरपाल के समक्ष आगामी 15 साल तक प्रतिभाशाली छात्राओं को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के सानिध्य में संस्थान को पहला छात्रवृत्ति चेक भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed