फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CRPF personnel including one thousand policemen will be on alert on Diwali

दिवाली पर एक हजार पुलिसकर्मियों सहित सीआरपीएफ के जवान रहेंगे अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
CRPF personnel including one thousand policemen will be on alert on Diwali
दिवाली पर्व के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत जिलेभर में 10 विशेष नाके लगाए गए हैं। चीता राइडर्स, डायल 112 वाहन सहित एक हजार पुलिस अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी रहेंगे। इसके अलावा जिले में अग्निशमन विभाग की ओर से आठ जगह पर दमकल गाड़ियां नियुक्त की गई हैं। थानेसर फायर स्टेशन पांच गाड़ियों के अलावा एक फायर बाइक भी आगजनी की घटना पर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचेंगी। वहीं डीसी ने जिले में पटाखों के गोदामों का निरीक्षण करने के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। 1000 पुलिस कर्मचारियों के साथ सीआरपीएफ के जवान भी हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे।
विज्ञापन

जिला पुलिस कप्तान धीरज कुमार सेतिया ने बताया कि पुलिस ने जिले में 10 जगह विशेष नाकाबंदी की हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाली जगह पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी है। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में आमजन डायल 112 पर संपर्क करके मदद प्राप्त कर सकते है। प्रत्येक डायल 112 वाहन पर छह पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त सभी थाना व चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ गश्त करते रहेंगे।
विज्ञापन

बाक्स
आठ जगह तैनात दमकल: रामकरण
आगजनी की घटना को रोकने के लिए आठ जगह दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया है। सब फायर ऑफिसर रामकरण शर्मा ने बताया कि दिवाली पर आगजनी को रोकने के लिए जिलेभर में अलग-अलग आठ जगह थीम पार्क, मोहन नगर चौक, पिपली में पिपली चौक, शाहाबाद में लाडवा चौक, लाडवा में इंद्री चौक, बाबैन में बराड़ा रोड, पिहोवा में मेन चौक व बस स्टैंड इस्माईलाबाद में तैनात की है। सभी फायर कर्मी 12-12 घंटे की शिफ्ट में काम करेंगे। स्टेशन पर पांच दमकल के साथ फायर बाइक भी आग लगने की सूचना पर तुरंत पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
प्रशासन के दिशा-निर्देश का करें पालन
शक्तिपीठ देवीकूप भद्रकाली मंदिर के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि दिवाली दीपों का त्योहार है। सभी लोग प्रशासन के दिशा-निर्देश का पालन करें। इस बार पटाखों जलाने की बजाए पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

सादगी से मनाए दिवाली का पर्व
भारत साधु समाज के अध्यक्ष महंत बंसी पुरी ने कहा कि दिवाली पर हमें सरसों के तेल से मिट्टी के दीपक जलाने चाहिए। मिट्टी के दीये में जब सरसों का तेल डालकर जलाया जाता है तो पर्यावरण शुद्ध होता है। वहीं पटाखों के कारण पर्यावरण प्रदूषित होता है। दिवाली खुशियों का त्योहार है। खुशियों के साथ इस त्योहार को मनाएं और पर्यावरण प्रदूषित होने से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed