फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Crowd of passengers increased at Dharmanagari railway station.

Kurukshetra News: धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन पर बढ़ी यात्रियों की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Crowd of passengers increased at Dharmanagari railway station.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
कुरुक्षेत्र। होली पर्व के चलते अब कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई अन्य राज्यों को जाने वाले यात्रियों की भीड़ कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर देखी जा सकती है। जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से भी होली पर्व को लेकर सुरक्षा के प्रबंध स्टेशन पर किए गए हैं, जिसके तहत स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के कई कर्मचारी भी देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


रंगों का त्योहार होली के चलते प्रवासी लोगों में अपने घरों की तरफ जाने का उत्साह देखा जा रहा है। यही कारण है कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर हर रोज बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर हर रोज 11 हजार के करीब यात्रियों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन अब होली पर्व के चलते यह संख्या बढ़कर 11 हजार 500 के करीब पहुंच गई है। यात्रियों की बढ़ोतरी से स्टेशन पर अल सुबह से ही चहल पहल देखी जा सकती है। अल सुबह से ही पहुंचे यात्री टिकट लाइनों में देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन





होली पर्व के चलते जा रहा घर : महेश कुमार
महेश कुमार का कहना है वे मध्यप्रदेश के खजुराहो के लिए सफर तय करने के लिए स्टेशन पर पहुंचे है। होली पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है, इस त्योहार पर अपने घर पहुंचना अच्छा लगता है। सभी लोगों को भाईचारे की तरह होली पर्व मनाना चाहिए। इस दिन सभी लोगों को बुराईयों को छोड़कर आपसी भाईचारे के रंग में रंगना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




होली पर्व के चलते स्टेशन पर भीड़ : धर्मवीर सिंह
यात्री धर्मवीर सिंह का कहना है कि होली पर्व के चलते कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ है, सुबह से ही लोग पहुंचने शुरू हो जाते हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार के काफी यात्री दिल्ली के लिए स्टेशन से रवाना हो रहे हैं जबकि धर्मनगरी से रेलवे प्रशासन की ओर से कोई विशेष ट्रेन नहीं चलाई गई हैं। होली पर्व को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार भाईचारे का संदेश देता है।




स्टेशन पर बढ़ी यात्रियों की संख्या : शंकर लाल मीणा
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि होली पर्व के चलते 500 के करीब यात्री कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर बढ़े है, जबकि हर रोज 11 हजार के करीब यात्रियों का स्टेशन पर आना जाना लगा रहता है। होली पर्व के चलते उत्तर प्रदेश और बिहार को जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा देखने को मिल रही है।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed