फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Crowd gathered to watch fireworks at Maa Bhadrakali temple, Kurukshetra

मां भद्रकाली मंदिर पर आतिशबाजी देखने उमड़ी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered to watch fireworks at Maa Bhadrakali temple, Kurukshetra
मां भद्रकाली के मंदिर पर की जा रही आतिशबाजी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रथम नवरात्र और भारतीय नववर्ष पर रात आठ बजे श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर के 108 फीट ऊंचे भवन पर आतिशबाजी का आयोजन किया गया। इस नजारे को देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्रित हुए।
मंदिर के भवन पर हुई आतिशबाजी को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया। कई लोगों ने इस नजारे का अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। कई लोगों सोशल मीडिया से इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और घरवालों के साथ साझा किया। पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि भारतीय नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य यजमान नरेंद्र कुमार रहे। युवाओं को अपनी संस्कृति, परंपरा, रीति रिवाज व सभ्यता से जोड़ने के लिए मंदिर के भवन पर बुर्ज खलीफा की तर्ज पर आतिशबाजी की गई। इसमें 1100 कोल्ड फायर से नववर्ष का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के लिए छह सदस्यीय टीम दिल्ली से 29 मार्च को ही मंदिर पहुंच गई थी। इस टीम में एक पटाखा लोकेशन डिजाइनर, तीन कारीगर, एक पावर एक्सपर्ट व एक फायर एक्सटिंगेशर शामिल है। इस बार कार्यक्रम में समय सीमा को बढ़ाने के लिए पांच बार पटाखों को चलाया गया। इसमें सिर्फ ग्रीन पटाखों का ही इस्तेमाल किया गया और उन्हें रिमोट कंट्रोल के जरिए ही संचालित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि 108 फीट ऊंचे गुंबद पर पटाखों को एक घिरनी के माध्यम से लगाया जाता है। इसमें सिर्फ कोल्ड फायर का ही इस्तेमाल होता है। इसमें मंदिर के गुंबद के ऊपरी हिस्से पर वायु के दबाव का भी ध्यान रखकर संचालित किया जाता है। पूरे भारत वर्ष में विशेष तौर पर मां भद्रकाली मंदिर में भारतीय नववर्ष धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

यह कार्यक्रम युवाओं में चेतना जगाने, सभ्यता, संस्कृति, इतिहास का परिचय करवाने के लिए ही कार्यक्रम किया जाता है। पिछले साल भी नवरात्रि के दौरान आतिशबाजी की गई थी। शिक्षामंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि यह सिर्फ कुरुक्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे भारत वर्ष के लिए खुशी और गर्व का क्षण है। ऐसा अद्भुत, दिव्य, अलौकिक और भावात्मक नजारा मां भद्रकाली की कृपा से ही देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed