फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Crop mapping survey became a headache for farmers having 30 acres, crop not being sold

क्रॉप मैपिंग का सर्वे 30 एकड़ वाले किसानों के लिए बना सिरदर्द, नहीं बिक रही फसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
Crop mapping survey became a headache for farmers having 30 acres, crop not being sold
क्रॉप मैपिंग का सर्वे 30 और उससे ज्यादा एकड़ वाले किसानों के लिए सिरदर्द बन गया। उनको अपनी धान की फसल बेचने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। मार्केट कमेटी कार्यालय से लेकर डीसी तक को किसान शिकायत सौंप रहे हैं, मगर उनकी फसल बिकना तो दूर गेटपास भी नहीं कट रहे हैं। यहां तक कि अब 15-20 एकड़ वाले किसान की फसल न बिकने की शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद सरकारी आदेशानुसार कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से क्रॉप मैपिंग के जरिए सर्वे किया गया था। इस सर्वे का मकसद किसानों की ओर से पोर्टल पर किए गए रजिस्ट्रेशन की वेरिफिकेशन करना था। इस सर्वे में जिले की कुल 3 लाख 49 हजार 260 एकड़ कृषि योग्य भूमि में से 3 लाख 11 हजार 720 एकड़ भूमि की क्रॉप मैपिंग की गई थी।
विज्ञापन

इसमें कुल 47960 किसानों को रजिस्टर किया गया था। इसमें 30 या इससे ज्यादा एकड़ का सर्वे तहसीलदार और एसडीएम द्वारा किया जाना था। इसमें किसानों की ओर से वेरिफिकेशन के लिए डीसी को आवेदन करना था, लेकिन अब ये किसान आरोप लगा रहे है कि प्रशासन की ओर से वेरिफिकेशन के लिए उन्हें जागरूक नहीं किया गया। लिहाजा, उनको फसल बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद भी उनकी फसल का डाटा गेट पास पर शो नहीं हो रहा है और उनकी धान नहीं बिक रही है। गांव प्रतापगढ़ के किसान अरविंद ने बताया कि उनके पास करीब 100 एकड़ जमीन है। इसमें उन्होंने 47 एकड़ में धान की मोटी किस्म तथा 5-7 एकड़ में बासमती लगाई थी। उनकी फसल 3 अक्तूबर से मंडी में बिकने के लिए पड़ी है, मगर उनका गेट पास में उनका डाटा शो नहीं हो रहा है। इस मामले को लेकर उन्होंने मार्केट सचिव को शिकायत भी दी है। मामले को लेकर मार्केट कमेटी सचिव हरजीत सिंह ने बताया कि किसानों की लिखित शिकायत उनके पास आई है। इस शिकायत के समाधान के लिए डीसी को सिफारिश की जाएगी।
मैसेज के बाद भी नहीं कटा गेटपास : कुलवंत सिंह
बगथला के किसान कुलवंत सिंह ने बताया कि उसने साढ़े 37 एकड़ में पीआर 126 लगाई थी। पिछले 3-4 दिन से वह गेट के लिए लाइन में लग रहे हैं, मगर उनका गेट पास नहीं कट रहा है। गेट पास वाले मार्केट कमेटी कार्यालय में भेज देते हैं और यहां से उनको दोबारा गेट पास कटने का आश्वासन देकर भेज दिया जाता है। पहले बारिश में उनकी फसल बह गई और काफी फसल पानी लगने से गल गई।

एसडीएम कर रहे वेरिफिकेशन
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि 30 एकड़ या इससे ज्यादा जमीन वाले किसानों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से वेरिफिकेशन का काम किया जा रहा है। शीघ्र ही वेरिफिकेशन के कार्य को पूरा कर लिया जाएगा और जल्द ही इन किसानों के धान की खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed