फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   woman died during delivery

डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध हालत में मौत

Sun, 11 Oct 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Sun, 11 Oct 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन

एलएनजेपी अस्पताल में शुक्रवार को देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक प्रसूता की मौत हो गई। मृतका कुलविंद्र कौर पत्नी जगदीप सिंह निकटवर्ती गांव शरीफगढ़ की रहने वाली थी। उसकी डिलीवरी खानपुर कोलियां गांव की पीएचसी में हुई थी, जहां उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। बाद में हालत बिगड़ने पर एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

 परिजनों के अनुसार गर्भवती कुलविंद्र कौर को शुक्रवार सायं जब प्रसव पीड़ा शुरू हुई, तो करीब 6:30 बजे उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर कोलियां में लाया गया, जहां सायं करीब 7 बजे उसने सामान्य प्रक्रिया में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे तुरंत शाम 7:30 बजे एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर डाक्टर ने ज्यों ही उसकी जांच शुरू की, तो उसने दम तोड़ दिया। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के परिजन शेर सिंह, हरजीत सिंह और विरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की यह चौथी डिलीवरी थी। इससे पहले गुरविंद्र कौर के पास 2 लड़कियां और एक पुत्र है। 

 उन्होंने कहा कि वे मृतका का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते। इसके बावजूद पुलिस मृतका के पोस्टमार्टम के लिए जिद कर रही है। लेकिन, पुलिस का भी कहना साफ था कि उन्हें कानून के नियमानुसार पोस्टमार्टम करवाना अनिवार्य है। बाद में कुछ लोगों के समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हो गए। जब इस बारे में महिला चिकित्सक डॉ. रजनी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि प्रसव के दौरान ज्यादा खून बहने के कारण महिला की मौत हुई है। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed