फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two group clash for common land, 9 injurd

पंचायती जमीन को लेकर दो गुटों में भिड़े, नौ घायल

Fri, 06 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Fri, 06 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
two group clash for common land, 9 injurd
गांव कराह साहिब में पंचायती जमीन को लेकर हुए विवाद में नौ लोग घायल हो गए। इसमें से एक व्यक्ति पीजीआई चंडीगढ़ और दो व्यक्ति एलएनजेपी कुरुक्षेत्र, जबकि छह को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिहोवा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मौके पर एसडीएम और डीएसपी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए और हालात का जायजा लिया। गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। समाचार भेजे जाने तक मामला दर्ज करने के लिए कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन


घायल सुखविंद्र सिंह, करनैल सिंह, रणधीर सिंह, बलवान सिंह, सुरजीत सिंह, मुखपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव कराह साहब में कुछ पंचायती भूमि ठेके पर खुली बोली द्वारा ली थी। इसकी बुआई और सिंचाई के लिए वह जमीन पर आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि जब से उन्होंने पट्टे पर भूमि ली है, तभी से पुराने पट्टेदार उनसे रंजिश रखे हुए हैं। वीरवार को वह अन्य दिनों की तरह भूमि पर कार्य करने पहुंचे, तो वहां से पहले से मौजूद कूपियां प्लॉट के लोगों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

इससे बलजीत सिंह, अवतार सिंह, लाल सिंह आदि घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। सूचना पर दोनों ही ओर के लोग लामबंद हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

एसडीएम और डीएसपी पहुंचे मौके पर
संघर्ष की सूचना मिलते ही उपमंडल अधिकारी डॉ. किरण सिंह, डीएसपी चंद्रपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बलजीत सिंह, अवतार सिंह, लाल सिंह को गंभीर हालत में कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि लाल सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।


अभी लिखित में शिकायत नहीं आई है। झगड़ा होने के तुरंत बाद पुलिस ने गांव में जाकर स्थिति पर काबू पा लिया है। माहौल न बिगड़े,  इसके लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
चंद्रपाल, डीएसपी, पिहोवा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed