फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two arrested in connection with the fraud of millions

लाखों की धोखाधड़ी के मामले में दो गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र Updated Fri, 13 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन

स्वयं को बीमा कंपनी के कस्टमर रिलेशन सेंटर का अधिकारी बताकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक लड़का व लड़की को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शाहाबाद थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कुनाल वर्मा, शिवम, आशीष, योगेंद्र ठाकुर एवं एक लड़की ने मिलकर एक फ्रार्ड फर्म बनाई और आम आदमी की इंटरनेट के जरिये व्यक्तिगत जानकारी जिसमें नाम, पता, फोन नंबर व बीमा पॉलिसी आदि शामिल हैं को प्राप्त किया व संबंधित लोगों से बातचीत करके 10 लाख 14 हजार रुपये का फ्रार्ड किया। ये दोनों अपना नाम बदलकर बातचीत करते थे और अपनी पहचान भी नहीं बताते थे।

विज्ञापन


इन्होंने अपने मोबाइल नंबर भी फर्जी आईडी से लिए हुए थे। जिनसे ये लोगों से बातचीत करते थे और कस्टमर वेल्यू सर्विस भोपाल और केयर वेल्यू सर्विसिज के नाम से फर्जी कंपनी व उसके एकाऊंट खुलवाए हुए थे और इन्हीं के नाम पर लोगों से चेक मंगवाते थे। योगेंद्र ठाकुर इस गिरोह का मुखिया था और इसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सहित अनेक राज्यों में लोगों को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि शाहाबाद के अलावा इनके खिलाफ थानेसर थाना में 11 लाख 73 हजार और बाबैन थाना में 18 हजार 7 सौ रुपये के धोखाधड़ी के मामले भी दर्ज किए गए। इसके अलावा देश के अनेक स्थानों पर इन लोगों ने धोखाधड़ी की है जिनका खुलासा करना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग पिछले लगभग 1 वर्ष से इंटरनेट के जरिये अपना धंधा चला रहे थे और मासूम लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना रहे थे। इस संदर्भ में पुलिस ने गाजियाबाद से कुनाल वर्मा व मनीषा उर्फ निरूपमा गांधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की और उनके कार्यालय से भारी मात्रा में अवैध दस्तावेज बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed