फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three pilgrims died and nine injured in road accident in Kurukshetra of Haryana

कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं की क्रूजर को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की मौत, नौ लोग जख्मी

Thu, 07 Oct 2021 10:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Oct 2021 10:05 PM IST
सार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। नौ लोग जख्मी है। सभी लोग त्रिलोकपुर माता के दर्शन करने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश जारी कर दी है। 

विज्ञापन
Three pilgrims died and nine injured in road accident in Kurukshetra of Haryana
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पहले नवरात्र पर त्रिलोकपुर माता के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की क्रूजर और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ और करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


हादसा बुधवार देर रात करीब 11 बजे शाहाबाद-बराड़ा मार्ग पर स्थित रवि कॉलोनी के निकट हुआ। उस समय क्रूजर में 17 श्रद्धालु सवार थे। मृतकों की शनाख्त जिला कैथल के गांव सिरसल निवासी कमल हसन (35) पुत्र हुसन कुमार, सुमन (28) पत्नी विजय कुमार और गांव चौचड़ा निवासी देव प्रशन उर्फ बिट्टू (25) के रूप में हुई है। कमल और सुमन रिश्ते में देवर-भाभी हैं। 
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में गांव सिरसल निवासी पंकज ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्य अंकित, कमल, सुदेश, गुड्डी, कुसुम, शकुंतला, सुमन व 3-4 बच्चों के साथ क्रूजर गाड़ी किराए पर लेकर माता त्रिलोकपुर मंदिर माथा टेकने घर से रात के समय निकले थे। चौचड़ा निवासी बिट्टू क्रूजर गाड़ी को चला रहा था। जैसे ही वह शाहाबाद-बराड़ा मार्ग पर पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में सिरसल निवासी कमल और सुमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी चालक बिट्टू सहित कई श्रद्धालु गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गाड़ी चालक बिट्टू ने चंडीगढ़ पीजीआई जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं कोमल, वैभव और गुड्डी को भी चोटें आई हैं। कड़ी मशक्कत के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को क्रूजर गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, गांव सिरसल और चौचड़ा में भी दुखद समाचार मिलने के बाद मातम पसर गया। आसपास से बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। बताया गया कि क्रूजर चालक बिट्टू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। तीन साल पहले ही बिट्टू की शादी हुई थी। बिट्टू अपने पीछे 16 माह की बेटी, पत्नी, भाई राजीव, संजू और माता-पिता को छोड़ गया। 

वहीं कमल ने अभी हाल ही में पढ़ाई पूरी की थी। दो भाइयों में कमल बड़ा था। परिवार की जिम्मेदारी कमल के कंधों पर ही थी। जबकि सुमन अपने पीछे पति विजय शर्मा, आठ वर्षीय पुत्र नमन और छह वर्षीय पुत्री सुनेना को छोड़ गई। इनके अलावा शकुंतला, कुसुम, कमल, नीलम व रेखा को लहूलुहान हालत में कल्पना चावला अस्पताल करनाल और पंकज, ईशान व क्रूजर चालक बिट्टू को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों के बयान दर्जकर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

बच्चे के बाल उतरवाने के लिए परिवार जा रहा था त्रिलोकपुर

गांव सिरसल निवासी पंकज अपने परिवार के साथ एक बच्चे के बाल उतरवाने के लिए त्रिलोकपुर जा रहा था। सभी घर से रात को 9 बजे खाना खाकर चले थे और लगभग 11 बजे के करीब शाहाबाद में सड़क हादसा हो गया।

रातभर घायलों की सेवा में लगी रही हेल्पर्स की टीम
हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने में हेल्पर्स का विशेष योगदान रहा। हादसे की जानकारी मिलने पर तिलक राज अग्रवाल के नेतृत्व में पूर्ण सिंह, इंद्र लाल बत्तरा, सीता राम बत्तरा, नरेश सैनी, जयपाल सिंह, मास्टर नरेंद्र शर्मा के साथ तीन गाड़ियों में घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। 

इस दौरान सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी। घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई और कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल पहुंचाने के लिए 7 एंबुलेंस की निशुल्क व्यवस्था की गई। शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें घर तक छोड़ने के लिए एंबुलेंस भी हेल्पर्स की ओर से भेजी गई।

शाहाबाद पुलिस थाना प्रभारी प्रेम ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। चौकी प्रभारी जयकिशन, सब इंस्पेक्टर शरणजीत सिंह सहित अन्य पुलिस बल ने घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed