{"_id":"4f483007c8693a19490435009185a4b9","slug":"three-arrested-including-former-district-council-members-and-her-daughter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जिला परिषद सदस्य, उसकी बेटी समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व जिला परिषद सदस्य, उसकी बेटी समेत तीन गिरफ्तार
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। पुलिस ने ब्लैक मेलिंग कर लोगों से पैसे एेंठने वाले एक गिरोह का
विज्ञापन
पर्दाफाश किया है। इस गिरोह की सदस्य लड़की किसी न किसी बहाने से युवकों को
होटल में बुलाती थी। बाद में उसकी मां व एक अन्य व्यक्ति मौके पर पहुंचकर दुराचार का केस दर्ज करवाने की धमकी देते हुए पैसा वसूल कर काम करते थे।
आरोपी युवती की मां जिला परिषद की पूर्व सदस्य रह चुकी है। पुलिस ने तीनोें के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र व ब्लैक मेलिंग के आरोप में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि डीग निवासी राम कुमार व कठवा निवासी लक्खा ने शाहाबाद थाना में शिकायत दी थी कि कस्बे के एक गांव निवासी एक युवती ने उन्हें एलआईसी की पॉलिसी करने के बहाने केयू थर्ड गेट के सामने बुलाया था।
वह बाद में उन्हें होटल ले गई जहां पर उसने उसे अपने उच्चाधिकारियों से मिलवाने की बात कही। उस युवती ने उनकी आईडी पर होटल में कमरा बुक करवाया। इसके बाद उसकी मां व किरमिच निवासी एक व्यक्ति मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे रेप व छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाने की धमकी दी। बाद में वे इसकी एवज में उन्होंने उनसे दो लाख रुपये की डिमांड की और 50 हजार रुपये ऐंठने में भी कामयाब रहे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की व शिकायत कर्ताओं के आरोपों को सही पाया। आरोप है कि इससे पूर्व भी इस लड़की ने अंबाला के पड़ाव थाना में गुरलाल नामक व्यक्ति के खिलाफ इसी तरह का मामला दर्ज कराया था और बाद में फैसला भी कर लिया। तथ्यों की जानकारी के बाद ही उक्त तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।