{"_id":"5713e42d4f1c1b0f3510fd39","slug":"three-arrest-in-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की योजना बनाते तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की योजना बनाते तीन गिरफ्तार
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लोहे का पाइप, राड, बैटरी व मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने माना कि उन्होंने हिमांशु के साथ मिलकर शाहबाद व शहर कुरुक्षेत्र से चोरी की वारदातों को भी अंजाम दिया है।
जांच के दौरान आरोपी हिमांशु निवासी शाहबाद को भी गिरफ्तार किया। अपराध शाखा एक प्रभारी दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक सीता राम, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, हवलदार सत्यवान, सतीश कुमार, सिपाही राकेश व भजन की पुलिस टीम ने सुन्दरपुर के एरिया से दो आरोपियों दीपक उर्फ चन्ना निवासी धोबी महोल्ला पिपली व अमित उर्फ गोलडी निवासी कोली माजरा जिला सहारनपुर यूपी को लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया। पूछताछ पर आरोपियों ने माना कि उन्होंने एक मोटरसाइकिल भी कुरुक्षेत्र शहर से चोरी की है। गहन पूछताछ पर आरोपियों ने माना कि उन्होंने हिमांशु के साथ मिलकर शाहबाद व शहर कुरुक्षेत्र से चोरी की आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दिया है । तीनों आरोपी दीपक, अमित व हिमांशु को आज माननीय न्यायालय में पेश किया। माननीय न्यायालय ने तीनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
2 भगौड़े आरोपी काबूू
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने भगौडे़ आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया । थाना शाहबाद से हवलदार सतपाल की पुलिस टीम ने भगौडे़ आरोपी गुरप्रीत सिंह निवासी भूरज हमीरा जिला मोगा पंजाब को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना शाहबाद से वर्ष 2007 मे विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है और माननीय न्यायालय ने आरोपी को 22 फरवरी 2011 को भगौडा घोषित किया था। उधर एक अन्य मामले में भी पुलिस ने भगौडे़ अपराधी परमजीत मलिक को गिरफ्तार किया । आरोपी के खिलाफ थाना शहर थानेसर मेें वर्ष 2011 में मामला दर्ज हुआ था और न्यायालय ने 25 मई 2015 को भगौड़ा घोषित किया था।
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये हड़पे
कुरुक्षेत्र। विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर थाना शहर थानेसर पुलिस ने जांच शुरू की है। जानकारी अनुसार पुलिस को दी अपनी शिकायत में राम लाल निवासी घराडसी ने बताया कि निशान सिंह , खुश प्रीत निवासी ईशरगढ, पाला राम निवासी संगरौली जिला कैथल हाल सैक्टर 7 कुरुक्षेत्र, सुरेंद्र सिंह निवासी भूसथला व सुभाष चंद निवासी सैक्टर 5 कुरुक्षेत्र ने मिलकर शिकायतकर्ता के पुत्र नीरज को विदेश में आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 10 लाख रुपये हड़प लिए है।
सटटाबाजी का आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। लाडवा से सटटाखाईवाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 5 हजार रुपये बरामद किए। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना लाडवा से हवलदार महेंद्र सिंह की पुलिस टीम ने आरेापी हरविंद्र सिंह निवासी लाडवा को सार्वजनिक स्थान कृष्णा कालोनी लाडवा से गिरफ्तार किया तथा आरोपी के कब्जे से 5 हजार रुपये बरामद किए।