फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thieves film style in Kurukshetra, Threatened to shoot watchman

कुरुक्षेत्र में चोरों का फिल्मी अंदाज: चौकीदार को गोली मारने की दी धमकी, उल्टे मुंह लेटाया, लाखों के पाइप चोरी

Tue, 04 Apr 2023 11:48 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 04 Apr 2023 11:48 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र के गांव खानपुर में अंबाला वासी नरेंद्र सिंह के खेतों में टयूबवैल लगाने का पिछले करीब 10 दिन से कार्य किया जा रहा था। जहां बड़ी संख्या में लोहे का सामान रखा हुआ था। इसी देखरेख के लिए चौकीदार मोहनलाल को तैनात किया गया था। चौकीदार ने बताया कि आधी रात के करीब वह एकांत में बैठा मोबाइल देख रहा था।

विज्ञापन
Thieves film style in Kurukshetra, Threatened to shoot watchman
खेत में रखे पाइप चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद क्षेत्र के गांव खानपुर में बदमाश चौकीदार को गोली मारने की धमकी देते हुए लाखों रुपये के पाईप व गार्डर उठा ले गए। आधी रात को हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


आधी रात को गांव खानपुर के खेतों दिया वारदात को अंजाम
बताया जा रहा है कि गांव खानपुर में अंबाला वासी नरेंद्र सिंह के खेतों में टयूबवैल लगाने का पिछले करीब 10 दिन से कार्य किया जा रहा था। जहां बड़ी संख्या में लोहे का सामान रखा हुआ था। इसी देखरेख के लिए चौकीदार मोहनलाल को तैनात किया गया था। चौकीदार ने बताया कि आधी रात के करीब वह एकांत में बैठा मोबाइल देख रहा था। तभी अचानक उसे आवाज सुनाई दी और नजदीक जाकर देखा तो कुछ लोग पाईप गाड़ी में भर रहे थे।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में लोहे के पाईप व गार्डर चोरी
उन्होंने तत्काल ही उसे पकड़ लिया और मारपीट करते हुए चारपाई पर उल्टे मुंह लेटा दिया। उन्होंने धमकी दी कि शौर मचाया तो गोली मार देंगे। इसके बाद उन्होंने वहां से 43 पाईप व 16 गार्डर गाड़ी में लोड किए और फरार हो गए। बदमाश जाते समय उसका मोबाइल भी छीन ले गए। बाद में किसी तरह उसने खेत व मशीन मालिक को सूचना दी। मशीन मालिक चतर सिंह ने बताया कि टयूबवैल लगाने के लिए यहां बड़ी संख्या में लोहे के पाईप व गार्डर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकीदार ने इन्हें बदमाशों द्वारा उठा ले जाने की सूचना दी तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे वहीं खेत मालिक नरेंद्र सिंह ने भी पुलिस को सूचना दी। उधर पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो जायजा लिया। बदमाशों की तलाश में पुलिस दो टीमें लगी है, लेकिन फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। खेत मालिक ने बताया कि चोरी किए गए पाइप व गार्डर की कीमत करीब 13 लाख रुपये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed