फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Theft in village dau majra of shahbad

Kurukshetra: परिवार को कमरे में बंद कर 15 लाख के जेवर और 60 हजार की नकदी ले उड़े चोर

Mon, 19 Sep 2022 10:17 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 10:17 AM IST
सार

जांच में 30 तोले सोने के जेवर और 60 हजार की नकदी गायब मिली। उन्होंने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Theft in village dau majra of shahbad
गांव दाऊ माजरा के घर में चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कुरुक्षेत्र में शाहाबाद क्षेत्र के गांव दाऊ माजरा में चोरों ने एक परिवार को घर के अंदर बंद कर करीब 15 लाख रुपये के जेवर और 60 हजार की नकदी उड़ा ली। इस वारदात से पूरे गांव में दहशत बनी हुई है।पीड़ित अमनप्रीत ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कमरे में सोया हुआ था। उसके माता-पिता ऊपर की मंजिल पर सो रहे थे। सुबह जब करीब 4:30 बजे वह नींद से जागे तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। प्रयास के बावजूद दरवाजा नहीं खुला।

विज्ञापन


किसी तरह दरवाजा तोड़कर बाहर निकले तो घर के अंदर दोनों अलमारियां खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। जांच में 30 तोले सोने के जेवर और 60 हजार की नकदी गायब मिली। उन्होंने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके कमरे के बाहर से कुंडी बंद कर चुन्नी से भी बांधा हुआ था और आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed