{"_id":"f02a217fd32d782449f8da85487ddd56","slug":"shop-fire-burn-stuff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग से जला सामान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में लगी आग से जला सामान
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
दीपावली की रात लाडवा के संगम मार्केट में एक जूतों की दुकान में आग लगने से लाखों रूपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जाता है। बुधवार रात डेढ़ बजे संगम मार्केट स्थित क्वालिटी फुटवीयर नाम के जूतों के शोरूम की पहली मंजिल में आग लग गई।
विज्ञापन
दुकान की पहली मंजिल से धुआं उठता देखकर पड़ोसी ने दुकान मालिक दीपक को सूचना दी। सूचना मिलने पर अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे दीपक ने तुरंत पानी व रेत आदी डाल कर आग पर काबू पाया। दुकान मालिक दीपक ने बताया कि आग बुझाने में पड़ोसियों ने भी मदद की जिससे आग ज्यादा नहीं फैली।
विज्ञापन
दीपक ने बताया कि आग शायद बिजली के शार्ट सर्किट से लगी जिससे करीब दो से ढाई लाख रुपये का सामान बर्बाद हो गया है। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को नहीं दी गई।
विज्ञापन