फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   operators of Immigration centers and clubs are on the target of gangsters in Haryana

Crime: कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, कैथल के इमीग्रेशन सेंटर व पंचकूला के क्लब संचालक गैंगस्टरों के निशाने पर

Tue, 21 Nov 2023 10:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Nov 2023 10:11 PM IST
सार

गैंगस्टर कहीं फिरौती के लिए कॉल करवा रहे तो कहीं सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर रहे हैं। नए युवकों को भी गैंग में शामिल कर रहे हैं। एससटीएफ ने गैंगस्टर काला राणा, गोल्डी बराड़ व अनमोल बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
operators of Immigration centers and clubs are on the target of gangsters in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गैंगस्टर काला राणा, गोल्डी बराड़, अनमोल बिश्नोई आदि दहशत फैला रहे हैं। इनके निशाने पर कुुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, कैथल के इमीग्रेशन सेंटर संचालकों के साथ-साथ पंचकूला के क्लब संचालक भी है। जहां ये कभी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर रहे हैं तो कहीं अपने गुर्गों के जरिए फिरौती मांग रहे हैं।

विज्ञापन


गैंगस्टरों की यह मनमानी सामने आने पर न केवल एसटीएफ सक्रिय हो गई है बल्कि मंगलवार को सदर थाना में मामला भी दर्ज कराया गया है। इसमें एसटीएफ के एएसआई राजन ने बताया कि मंगलवार को वे ईएएसआई दिनेश कुमार, एचसी रणदीप सिंह के साथ मोस्टवांटेड गैंगस्टर की तलाश में लाडवा पिपली रोड सिरसमा मोड़ पर मौजूद थे।
विज्ञापन


तभी सूचना मिली कि आजकल विरेंद्र प्रता उर्फ काला राणा जो कि गैंगस्टर है और तिहाड़ जेल मे बंद है। वह लॉरेंस बिश्नाेई गैंग से जुड़ा है। उसके विदेश में बैठे भाई अनमोल बिश्नोई तथा गैंग का संचालन कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतेंद्र उर्फ गोल्डी बराड़ के साथ जेल से लगातार सोशल मीडिया के अलग-अलग माध्यमों के माध्यम से संपर्क में रहता है और अपने भांजे भानू प्रताप उर्फ आशु निवासी सांभली जिला करनाल व अपने रिश्तेदार प्रिंस निवासी औगंद जिला करनाल जो कि दोनों विदेश में है, उनसे कुरुक्षेत्र, अंबाला, लाडवा यमुनानगर, कैथल के इमीग्रेशन संचालकों व पंचकूला के अन्य कारोबारियों को फिरौती के लिए कॉल करवाता है। अपने गुर्गों के माध्यम से फिरौती की रकम ऐंठकर खुद अपने परिवार के सदस्यों तथा लाॅरेंश गैंग के विभिन्न सदस्यों के साथ आपस में बाट लेते हैं।

कोई व्यापारी बार-बार इनके फोन करने के बाद भी फिरौती की रकम नहीं देते हैं तो यह उनके दुकान या कार्यालय पर अपने गुर्गों के माध्यम से गोली चलवा देते हैं जो आजकल विभिन्न लोगों से इस प्रकार दबाव बनाकर व डरा धमका कर लाखों रुपयों की फिरौती इक्कठी कर रहे हैं। विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यमों से नए युवकों को अपने गैंग में शामिल कर रहे हैंं।


ऐसे युवकों से हथियारों की तस्करी, नशीले पदार्थों की तस्करी व फिरौती न देने वालों पर गोली चलवाने जैसे अपराध करवा रहे हैं। जिसमें उसका भाई सूर्य प्रताप उर्फ नोनी निवासी गांव औगंद जिला करनाल या उसके कई रिश्तेदार व लॉरेंस गैंग के कई सदस्य उसका साथ देते है तथा अपने बैंक खाते या हवाला के माध्यम से पैसे का आदान प्रदान करते हैं।फिलहाल सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है।

एसटीएफ ही कर रही मामले की जांच : दिनेश
सदर थाना एसएचओ दिनेश कुमार का कहना है कि यह मामला एसटीएम की ओर से ही दर्ज करवाया गया है और वही टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed