फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   one more arrest in oil stolen from pipe line, send to jail

पाइप लाईन से तेल चोरी मामले में एक और गिरफ्तार, जेल भेजा

Thu, 17 Dec 2015 12:27 AM IST
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कंपनी (आईओसीएल) की कुरुक्षेत्र-रुड़की-नजीबाबाद पाइप लाइन से तेल चोरी करने के मामले में एक आरोपी कश्मीर सिंह निवासी लुधियाना को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, पूछताछ में गिरोह के सरगना ने कई राज उगले हैं। सरगना के कब्जे से करीब नौ लाख रुपये, डंपर और सफारी गाड़ी भी बरामद हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मामले के अनुसार, 15 नवंबर को श्याम सुंदर सीनियर इंजीनियर आईओसीएल अंबाला कैंट ने थाना सदर थानेसर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने पिपली के पास से गुजर रही कुरुक्षेत्र-रुड़की-नजीबाबाद तेल पाइप लाइन से तेल चोरी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी कश्मीर सिंह निवासी टिबा रोड हरगोबिन्द सिंह नगर लुधियाना को गिरफ्तार किया और पूछताछ की, तो उसने चोरी की बात कबूल ली। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

सरगना की निशानदेही पर हुई बरामदगी
मुख्य आरोपी स्वर्ण सिंह निवासी गुरुनानक नगर चंद्र विहार निलोठी, नई दिल्ली ने पांच दिन के पुलिस रिमांड के दौरान कई राज उगले हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक डंपर तेल टैंक सहित, एक टूल बॉक्स, आठ लाख 80 हजार रुपए और एक सफारी गाड़ी बरामद की है।

आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पंजाब में संगरूर और लौगोंवाल, हरियाणा में गुडगांव और कुरुक्षेत्र पिपली, एनसीआर में बुआना क्षेत्र से, राजस्थान से गुजरने वाली तेल पाइप लाइन से तेल चोरी किया है।

इस तरह करते थे चोरी
रिमांड के दौरान स्वर्ण सिंह ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पिपली में सुरंग बनाई और उससे तेज चोरी किया। उसने बताया कि वह पाइप लाइन पर एक वॉल्व  वेल्डिंग करते थे। बाद में हाथ से धीरे-धीरे ड्रिल करते थे। जैसे ही तेल निकला शुरू होता, छेद से पाइप जोड़ देते थे।

तेल चोरी करने के लिए डंफर में टैंक रखा जाता था। जिला पुलिस इस मामले में आरोपी  कुलविंद्र सिंह उर्फ लवली निवासी जारोंदा जिला यमुनानगर, नीरज व तिजेन्द्र सिंह निवासी यमुनानगर को पहले ही जेल भेज चुकी है।

शराब की 400 बोतलें बरामद
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने शहर से 400 बोतल अंग्रेजी और बीयर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का एक साथी मौके से भगा निकला। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

कृष्णा गेट पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई राजकुमार की पुलिस टीम ने आरोपी नीरज वासी गांधी नगर के कब्जे से 316 बोतलें शराब ठेका बरामद की और गिरफ्तार किया। एक अन्य मामले में पुलिस चौकी कृष्णा गेट की टीम ने गांधी नगर से 84 बोतलें शराब ठेका अंग्रेजी बरामद की। आरोपी धर्मपाल उर्फ मोदर निवासी बाकल जिला कैथल मौके से भाग निकला।


ट्रांसफार्मर से सामान चोरी
कुरुक्षेत्र। गांव बारना में एक ट्रांसफार्मर से सामान चोरी हो गया। थाना सदर थानेसर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ कुरुक्षेत्र गौरव लोचब ने बताया कि अज्ञात चोरों ने गांव बारना में एक ट्रांसफार्मर से 14850 रुपये का सामान चोरी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed