फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   murderist done rape with female deadbody

सेविका के शव से भी किया था दुराचार

Sat, 20 Feb 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Sat, 20 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
murderist done rape with female deadbody
गांव ज्योतिसर स्थित सीता राम आश्रम में बाबा जमनादास और सेविका के डबल ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझ गई है। हत्या आरोपियों ने सेविका से पहले और हत्या के बाद उसके शव से भी दुराचार किया था। इस मामले में पुलिस ने दो साधुओं सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


यह जानकारी एसपी सिमरदीप सिंह ने प्रेस वार्ता में दी। एसपी सिमरदीप सिंह ने बताया कि सीआईए-2 इंचार्ज इंस्पेक्टर अमन कुमार इस ब्लाइंड मर्डर की जांच कर रहे थे। वीरवार देर शाम दो आरोपियों भूपेन कुमार और मनोहर यादव उर्फ गोल्डी निवासी गांव शक्ति भैरों जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


दोनों की निशानदेही पर दो साधुओं इंद्रजीत उर्फ बल्लू उर्फ बलभद्र दास उर्फ हरिशरण निवासी गांव शक्ति भैरो और राजेश कुमार उर्फ रामदास निवासी रामजीपुरा जिला हरदा मध्य प्रदेश को भी गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
सीता राम आश्रम ज्योतिसर के संचालक बाबा जमनादास और उसकी सेविका देवा के शव 26 जनवरी की सुबह बुरी हालत में आश्रम के कमरे में मिले थे। इस मामले में एसपी के निर्देश पर सीआईए-1, सीआईए-2, थाना केयू और साइबर टीम हत्यारों को तलाशने में जुट गई थीं। जांच के दौरान लाखों की लूट के साथ ही दुराचार की धाराओं को भी जोड़ दिया गया था।

यूं हुआ खुलासा
एसपी सिंह ने बताया कि पूछताछ में मुख्य आरोपी इंद्रजीत उर्फ बल्लु ने बताया कि वह लंबे समय से साधु भेष में रहता है। करीब सात माह पहले गुजरात में राजेश कुमार उर्फ रामदास से मुलाकात हुई। उसके बाद दोनों विभिन्न मंदिरों और साधुओं के डेरों में घूमने लगे।

जनवरी में 13-14 तारीख को वे दोनों कुरुक्षेत्र आए थे। नागा बाबा जमनादास के सीताराम आश्रम ज्योतिसर में रहे थे। उसके बाद दोनों ने बाबा के आश्रम को देखकर अंदाजा लगाया कि बाबा के पास बहुत रुपये और माल हैं। हमे यहां से कम से कम 20 लाख रुपये मिल सकते है।

बाद में वे दोनों चंडीगढ़ श्याम दास बापू के आश्रम में और अंबाला में हाथी खाना आश्रम में रहे। वहां पर इंद्रजीत और राजेश ने नागा बाबा को लूटने की योजना तैयार की। योजना के बाद इंद्रजीत ने अपने गांव के भूपेन और गोल्डी को कुरुक्षेत्र में 25 जनवरी को बुला लिया। भूपेन और गोल्डी कुरुक्षेत्र पंहुच गए। साथ ही इंद्रजीत और राजेश भी कुरुक्षेत्र आ पहुंचे।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
एसपी सिमरदीप सिंह ने बताया कि योजना अनुसार सभी ब्रह्मसरोवर पर मिले औ वहां से ज्योतिसर पहुंचे। चारों बरगद (बड़) के पेड़ के पास और नहर में छुपे रहे। आधी रात के बाद सीता राम आश्रम के लिए चल पड़े। इंद्रजीत और गोल्डी आश्रम के मेन गेट से, जबकि भूपेन, राजेश आश्रम के पीछे से मंदिर के पास से अंदर पहुंच गए।

सभी वहां छुपे रहे। रात मेें नागा बाबा जमनादास शौच के लिए बाहर आए तो राजेश ने देख लिया कि बाबा का कमरा खुला है। वहां बाबा की सेविका और बच्चा भी सोया था। आश्रम के दूसरी साइड में अशोक कुमार सोया था। वे सभी एक साथ बाबा के कमरे में घुसे। इंद्रजीत और राजेश ने नागा बाबा जमनादास को दबोच लिया।

इस पर बाबा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर राजेश ने कमरे में पड़े डंडे से बाबा पर कई वार किए। इससे बाबा बेहोश हो गया। भूपेन सेविका देवा के ऊपर बैठ गया और उसके कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। तिजोरी की चाबी लेने के बाद सभी ने उसके हाथ बांध दिए।

सबसे पहले इंद्रजीत ने उसके साथ दुराचार किया और बाद में मनोहर उर्फ  गोल्डी, राजेश और भूपेन ने भी दुष्कर्म किया। इससे वह बेहोश हो गई और उन्होंने 23 हजार 500 रुपये, देवा का मोबाइल, कानों की बाली, हाथों का कड़ा और नथनी लूट ली।

नहीं आया रहम
इसी दौरान छोटा बच्चा रोने लगा तो उन्होंने उसे बाबा के पास लिटा दिया। दुराचार के बाद देवा को बेड से नीचे गिरा दिया और बेड की तलाशी ली। इसके बाद सभी ने योजना के अनुसार सेविका का गला कपड़े से घोंट दिया। बाबा के सिर पर वार कर उसकी भी हत्या कर दी।


इसके बाद हत्यारोपियों ने सेविका के शव के साथ फिर दुराचार किया और भाग गए। दोनों साधु वारदात को अंजाम देने के बाद पंजाब, जयपुर, दिल्ली, राजस्थान, सूरत वडोदरा, सिन्नोर, गुजरात, वृंदावन, गुड़गांव में घूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed