{"_id":"6517235a1d44c9976e052046","slug":"kurukshetra-allegation-of-immoral-activities-with-a-child-in-police-custody-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: पुलिस हिरासत में बच्चे के साथ अनैतिक काम करने का आरोप, अदालत के आदेश पर बच्चे का कराया मेडिकल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुरुक्षेत्र: पुलिस हिरासत में बच्चे के साथ अनैतिक काम करने का आरोप, अदालत के आदेश पर बच्चे का कराया मेडिकल
Sat, 30 Sep 2023 12:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:49 AM IST
सार
अदालत के आदेश पर बच्चे का मेडिकल कराया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। सीलबंद रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 साल के एक बच्चे के साथ पुलिस हिरासत में अनैतिक काम और उसे प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। बच्चे को बाइक चोरी के मामले में पकड़ा गया था। अदालत के आदेश पर बच्चे का मेडिकल हुआ। फिलहाल बच्चा जिला अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
बच्चे की बहन ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका 13 साल का भाई अपने परिवार के साथ कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर घूमने आया था। उसने आरोप लगाते हुए बताया कि यहां से उसके भाई को पुलिस की डायल-112 वाहन में सवार पुलिस कर्मियों ने पकड़ कर जीआरपी कुरुक्षेत्र के हवाले कर दिया था। उसी दौरान उसके भाई को प्रताड़ित कर उसके साथ अनैतिक काम किया गया। इस बच्चे पर कुछ लोगों की ओर से बाइक चोरी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
बहन के अनुसार अदालत से उन्होंने अपनी भाई की जमानत कराई और उसे घर ले गए। घर में उसके भाई ने सारी बात परिजनों को बता दी। उसके बाद उन्होंने अदालत में इसकी शिकायत की थी। अदालत ने बच्चे का मेडिकल कराने के आदेश दिए थे। जिला अस्पताल के तीन चिकित्सकों के पैनल ने बच्चे का मेडिकल किया है।
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर हुआ मेडिकल
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि बच्चे को बाइक चोरी करते हुए कुछ लोगों ने पकड़ा था। यह मामला जीआरपी का है। अदालत के आदेश पर बच्चे का मेडिकल हुआ है। उसकी रिपोर्ट सीलबंद ही अदालत में पेश की जाएगी। रिपोर्ट के बाद ही कोई खुलासा होगा।
सभी आरोप निराधार : ओम प्रकाश
जीआरपी थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि आरोप निराधार हैं। बच्चे के साथ न तो कोई अनैतिक कार्य किया गया और न ही उसे प्रताड़ना दी गई। बच्चे को पूछताछ के बाद परिजनों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया था।