फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana Police arrested accused running illegal arms factory in Shamli UP

Crime: ट्यूबवेल से पानी नहीं... निकला हथियारों का जखीरा, खेत में फैक्टरी देख फटी रह गई हरियाणा पुलिस की आंखें

Wed, 12 Mar 2025 08:24 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 12 Mar 2025 08:24 PM IST
सार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के बदरपुर गोलीकांड में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने यूपी के शामली में हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्यूबवेल में हथियार की फैक्टरी चला रहा था।

विज्ञापन
Haryana Police arrested accused running illegal arms factory in Shamli UP
हथियार फैक्टरी चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बदरपुर गोलीकांड में हथियार सप्लायर को पकड़ने गई टीम ने यूपी के जिला शामली में एक अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। टीम ने खेत में ट्यूबवैल कोठे पर चल रही इस फैक्टरी से दो देसी कट्टे, दो बंदूक 12 बोर, 127 जिंदा रौंद, सैकड़ों खाली खोल, रौंद में प्रयोग होने वाले बारूद के साथ-साथ कुल्हाड़ी, पेचकश, कैंची, आरी के साथ अन्य औजार व पांच हजार की नगदी व दो मोबाइल बरामद किए हैं। वहां से टीम ने शराफत वासी मुंडेट खादर जिला शामली को गिरफ्तार कर यूपी पुलिस के हवाले किया है। आरोपी पर हत्या व हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट के साथ चोरी के 13 मामले दर्ज हैं।  

विज्ञापन


सीआईए इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि उनकी टीम ने लाडवा के गांव बदरपुर में पिछले माह में ही किए गए गोलीकांड में हथियार सप्लायर तक पहुंचने के लिए रिमांड पर लिए आरोपियों की निशानदेही पर उक्त स्थान पर दबिश दी थी। वहां टीम को खेत में एक ट्यूबवेल कोठा में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का पता चला, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित कर आरोपी को उसके हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


पंजाब और हरियाणा में होती है सप्लाई
टीम को शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यूपी के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में असला सप्लाई करता था। टीम इंचार्ज ने कहा कि जल्द ही यूपी पुलिस से उक्त आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर रिमांड पर लिया जाएगा व हरियाणा में कहां-कहां हथियार सप्लाई किए इसका पता लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस रिमांड में आरोपियों ने खोला राज
बता दें कि गांव बदरपुर में रहने वाले देशराज ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध के शक में उसने गांव के ही पशु व्यापारी को मरवाने के लिए मुन्ना वासी बनी से संपर्क किया था जो पहले से हत्या के प्रयास में फरार था। वह हिसार में छिपा हुआ था उसने असला देने का लालच देकर सचिन वासी आदर्श नगर को अपने साथ ले आया। जो अपने दोस्त की हत्या का बदला लेना चाहता था। जिन्होंने इस गोलीकांड को अंजाम दे दिया। इसके बाद टीम ने उक्त अरोपियों को पकड़ कर पांच दिन के रिमांड पर लिया था, जिसमें आरोपियों ने राज उगल दिए। इन्हीं की निशानदेही पर टीम ने उक्त फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है।


देशराज खुद करना चाहता पशु व्यापारी की हत्या
सीआईए इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि देशराज खुद अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध के चलते पशु व्यापारी की हत्या करना चाहता था। उसके लिए उसने उक्त फैक्टरी से एक देशी कट्टा भी खरीद लिया था। लेकिन इसी बीच उसको लकवा पड़ गया। लेकिन उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ, जिसके लिए उसने उक्त शूटरों से संपर्क कर उसकी हत्या करने की साजिश रची थी। इसके लिए उसने शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाने की भी बात कही। हथियार मिलने के बाद शूटरों ने उसके घर के दरवाजे पर आवाज लगाकर बुलाने के बाद पशु व्यापारी को गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed