फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: murder of college student in Kurukshetra

हरियाणा: कुरुक्षेत्र में वारदात, कॉलेज कैंटीन में गाली देने का विरोध करने पर छात्र नेता की हत्या

Wed, 04 Oct 2023 04:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 04 Oct 2023 04:49 PM IST
सार

शिवम कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था और जांगड़ा धर्मशाला में रहता था। शिवम चंद्रशेखर आजाद छात्र संगठन (सीएएसओ) से भी जुड़ा था। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Haryana: murder of college student in Kurukshetra
भगवान परशुराम कॉलेज में से छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाते कर्मी। शिवम का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सेक्टर-पांच के भगवान परशुराम कॉलेज में बुधवार को मामूली कहासुनी में छात्र नेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। चेयरमैन ने दूसरे गुट के छात्रों को गाली देने से मना किया था। मृतक की शिनाख्त शिवम (21) निवासी बिरौली जिला जींद के रूप में हुई।

विज्ञापन


थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में नवीन कुमार ने बताया कि वह अपने छोटे भाई शिवम से मिलने उसके कॉलेज आया था। यहां वह अपने भाई शिवम और उसके दोस्त विशनु, अनुज, मोहित, भूमित, कर्ण व वैभव के साथ कॉलेज की कैंटीन के पास बैठकर बातचीत कर रहा था। उनसे कुछ दूर ही जितेंद्र राणा, वंश, चेतन, कृष वर्मा अपने अन्य साथियों के साथ बैठे हुए थे। वैभव ने उसे बताया कि यह भगवान परशुराम छात्र संगठन (बीपीएसओ) गुट है, जिसका प्रधान जितेंद्र राणा है।
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे जितेंद्र राणा के साथ आए कुछ युवकों में से एक युवक उसके भाई के दोस्त भूमित के साथ गाली-गलौज करने लगा। शिवम और उसके साथी गाली-गलौज करने से मना करने लगे। इससे तैश में आकर जितेंद्र, वंश, चेतन, कृष वर्मा व उसके साथी उनके साथ हाथापाई करने लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन कुमार ने आरोप लगाया कि इस दौरान देखते ही देखते उन्होंने चाकुओं से शिवम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने शिवम की छाती पर चाकू से कई वारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने शिवम को लहूलुहान अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान शिवम की मौत हो गई।

सुबह भी हुई थी कहासुनी
नवीन कुमार ने बताया कि शिवम के दोस्तों की सुबह भी बीपीएसओ गुट के युवकों के साथ कहासुनी हुई थी। उसके बाद आरोपी कॉलेज की कैंटीन के पास आकर बैठ गए थे। मौका देखते ही आरोपियों ने हमला कर शिवम को मौत के घाट उतार दिया।


धरपकड़ के लिए दी जा रही दबिश
थाना सदर थानेसर प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने जितेंद्र, चेतन, वंश, कृष को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ भादस की धारा 120 बी, 148, 149, 302, 324 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस ने चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed