फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fire broke out in garage in Kurukshetra three vehicles burnt to ashes

कुरुक्षेत्र में गैराज में लगी आग, तीन गाड़ियां जलकर हुई खाक, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

Tue, 21 Mar 2023 11:41 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 21 Mar 2023 11:41 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र से एक कार गैराज में आग लगने का मामला सामने आया है।जिसमें तीन गाड़ियां जलकर राख हो गई। जिसके कारण गैराज मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Fire broke out in garage in Kurukshetra three vehicles burnt to ashes
कार गैराज में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में एक कार गैराज में अचानक आग लग गई, जिससे तीन गाड़ियां जलकर राख हो गई। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि पिहोवा के कैथल रोड पर स्थित सैनी कार गैराज को हर रोज की तरह सुबह गैराज मालिक ने खोला था, जिसके बाद सफाई कर वह किसी काम के चलते वापस घर चला गया।

विज्ञापन


आग से तीन गाड़ियां जली
कुछ देर बाद ही उसे किसी ने सूचना दी कि गैराज में आग लगी है। वह मौके पर पहुंचा तो आग भड़क चुकी थी। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड केंद्र पर सूचना दी, जिसके बाद फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक तीन गाड़ियां जल चुकी थी। गैराज में अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है, लेकिन अभी सही कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed