{"_id":"64194a892da7757c5b0cec44","slug":"fire-broke-out-in-garage-in-kurukshetra-three-vehicles-burnt-to-ashes-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में गैराज में लगी आग, तीन गाड़ियां जलकर हुई खाक, लाखों रुपये का हुआ नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुरुक्षेत्र में गैराज में लगी आग, तीन गाड़ियां जलकर हुई खाक, लाखों रुपये का हुआ नुकसान
Tue, 21 Mar 2023 11:41 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:41 AM IST
सार
कुरुक्षेत्र से एक कार गैराज में आग लगने का मामला सामने आया है।जिसमें तीन गाड़ियां जलकर राख हो गई। जिसके कारण गैराज मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
कार गैराज में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र के पिहोवा में एक कार गैराज में अचानक आग लग गई, जिससे तीन गाड़ियां जलकर राख हो गई। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि पिहोवा के कैथल रोड पर स्थित सैनी कार गैराज को हर रोज की तरह सुबह गैराज मालिक ने खोला था, जिसके बाद सफाई कर वह किसी काम के चलते वापस घर चला गया।
विज्ञापन
आग से तीन गाड़ियां जली
कुछ देर बाद ही उसे किसी ने सूचना दी कि गैराज में आग लगी है। वह मौके पर पहुंचा तो आग भड़क चुकी थी। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड केंद्र पर सूचना दी, जिसके बाद फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक तीन गाड़ियां जल चुकी थी। गैराज में अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है, लेकिन अभी सही कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन