{"_id":"1e080c23204c5666fefc90bda17241aa","slug":"drugs-supply-fromthe-white-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाइट हाउस से होती थी ड्रग्स सप्लाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हाइट हाउस से होती थी ड्रग्स सप्लाई
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूूरो
Updated Mon, 08 Jun 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र-पेहवा रोड स्थित संधोली गांव में बंद पड़ी एक कोठी में छापामार पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा किया है।
बंद पड़ी कोठी से पुलिस ने 500 से ज्यादा कट्टों में भरी चूरा पोस्त बरामद किया है। साथ ही पुलिस के हाथ इस कोठी से दो पिस्तौल और दर्जनों गोलियां भी बरामद की गई है। समाचार भेजे जाने तक पुलिस मौके पर मिले सामान को गिनने में जुटी थी।
देर रात तक पुलिस की टीम मौके पर डटी रही। पकड़े गए सामान की कुल कीमत 20 लाख रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुरुक्षेत्र रोड स्थित गांव संधौली के समीप व्हाइट हाउस नाम की एक कोठी में कुछ संदिग्ध कार्य चल रहा है। अक्सर इस कोठी का ताला लगा रहता था। अकसर रात के समय ही इस कोठी में हलचल होती थी, जिस दौरान गाड़ियों का आवागमन रहता था।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोठी की गुप्त रूप से छानबीन शुरू कर दी। रविवार सुबह पुख्ता सूचना मिलने पर डीएसपी पिहोवा चंद्रपाल, डीएसपी शाहाबाद गुरमेल सिंह और एसएचओ पिहोवा अमन की टीम ने कोठी पर भारी पुलिस बल के साथ छापामारी की तो कोठी के अंदर 4-5 कमरों में कट्टों में चूरापोस्त भरा पड़ा मिला।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कट्टों की संख्या 500 से ज्यादा है। इसकी सूचना मिलने पर एसपी सिमरदीप सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
ये मिला कोठी की तलाशी में
पुलिस ने कोठी की तलाशी ली तो 500 से ज्यादा कट्टे चूरा पोस्त के, दो पिस्तौल, 12 बोर के 21 कारतूस, 315 बोर के 8 कारतूस, काफी संख्या में नंबर प्लेटें, लाल बत्ती, सीलिंग मशीन, भारी मात्रा में मोम और तराजू समेत अन्य सामान बरामद किया है।
पंजाब के किसी व्यक्ति की है कोठी
आसपास के लोगों ने बताया कि यह कोठी अकसर वीरान पड़ी रहती है। पहले किसी ने इस कोठी को लिया भी था, लेकिन अब फिलहाल यह कोठी किसी पंजाब के व्यक्ति के नाम बताई जा रही है। भारी पुलिस बल को देखकर आसपास के लोग भी सकते में आ गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि यह सारा खेल किसी अंतरराज्यीय गिरोह का ही है।
व्हाईट हाउस से चल रहा था पावडर का खेल
वर्षों से बंद पड़ी कोठी के बाहर व्हाईट हाउस लिखा हुआ है। अधिकतर इलाके के लोग इसे व्हाईट हाउस ही मानते हैं। वहीं इलाके में यह कोठी भूतिया कोठी के नाम से भी काफी प्रसिद्ध है।
पुलिस का कहना है कि इस कोठी में लोगों का आवागमन न के बराब थी। लोगों का कहना है कि दिन में यहां कभी किसी को नहीं देखा, लेकिन रात को कई बार यहां हलचल देखी गई है।
‘संधोली रोड स्थित 4-5 कमरों में भारी मात्रा में चूरापोस्त के सैंकड़ों कट्टे बरामद हुए हैं। डीएसपी ने बताया कि सभी बरामद कट्टों से सैंपल लिए जा रहे हैं, जिसकी जांच के बाद ही बताया जा सकेगा कि कोठी में कितनी मात्रा में चूरापोस्त की खेप बरामद हुई है।’
चंद्रपाल, डीएसपी पिहोवा, कुरुक्षेत्र।